दुनिया का चक्कर लगाने के लिए पाल नौकायन का प्रशिक्षण ले रही हैं भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी
punjabkesari.in Monday, May 08, 2023 - 03:38 PM (IST)

पणजी, आठ मई (भाषा) भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी पाल नौकायन के माध्यम से दुनिया का चक्कर लगाने के लिए इस समय प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण समाप्त होने पर दोनों में से किसी एक का चयन किया जाएगा।
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने यहां तीसरे जी20 विकास कार्यकारी समूह (डीडब्ल्यूजी) की बैठक से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि लेफ्टिनेंट कमांडर डिल्ना के. तथा रूपा अलिगिरिसामी को यात्रा के लिए चुना गया है और फिलहाल वे प्रशिक्षण ले रही हैं।
उन्होंने बताया कि डिल्ना नौसेना में लॉजिस्टिक अधिकारी हैं, वहीं रूपा नौसैनिक आयुध निरीक्षक अधिकारी हैं।
ये अधिकारी प्रशिक्षण के लिए नवंबर 2022 में गोवा से गई थीं और 24 मई को लौटेंगी।
उन्होंने कहा,‘‘ अधिकारियों के साथ फिलहाल चालक दल के सदस्य हैं और वे 17मीटर लंबे पोत पर हैं। आज की तारीख तक उन्होंने 21,800 समुद्री मील तक पोत चलाया है।
अधिकारी ने बताया कि इन दोनों में से जो अधिकारी चयनित होगी, वह अकेले पाल नौकायन अभियान पर जाने वाली पहली एशियाई महिला बनेगी।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।