गोवा : भाजपा ने 180 में से 150 ग्राम पंचायतों में जीत का दावा किया

Friday, Aug 12, 2022 - 11:04 PM (IST)

पणजी, 12 अगस्त (भाषा) गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में दो दिन पहले 186 पंचायतों के लिए हुए चुनाव में उससे जुड़े करीब प्रत्याशियों ले करीब 150 पंचायतों में जीत दर्ज की है।
उल्लेखनीय है कि 10 अगस्त को राज्य में पंचायत चुनाव हुए थे और शुक्रवार को 21 केंद्रों पर मतगणना हुई।
मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा कि गोवा के इतिहास में यह भाजपा के लिए सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने दावा किया कि ‘‘कम से कम 140 से 150 पार्टी कार्यकर्ता सरपंच का चुनाव जीतेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जीत से राज्य की भाजपा सरकार को जमीनी स्तर पर अपने कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी।
गोवा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेट तनावडे ने कहा कि पार्टी को प्रचंड जनादेश मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘भले चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं हुआ है, लेकिन नतीजे संकेत करते हैं कि भाजपा कार्यकर्ता अधिकतर पंचायतों में जीत रहे हैं।’’ ?
तनावडे ने कहा कि जनता ने प्रमोद सावंत के नेतृत्व और उनकी सरकार में भरोसा जताया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ गांवों में विपक्षी कांग्रेस को स्तब्ध करने वाला झटका लगा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उदाहरण के लिए कलान्गुते पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन स्थानीय विधायक और कांग्रेस नेता माइकल लोबो ने तय किया था और वह हार गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और यह शाम सात बजे तक चली। नवगठित पार्टी रिवोल्यूशनरी गोअन ने दावा किया कि उसने सेंट एंड्रे विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की है जहां पर इस साल उसके प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।
रिवोल्यूशनरी गोअन के विधायक विरेश बोरकर ने दावा किया कि उनकी पार्टी के प्रत्याशियों ने पूर्व भाजपा विधायक फ्रांसिस सिलवेरिया द्वारा तय प्रत्याशियों को हरा दिया है।

कांग्रेस विधायकों एल्टन डी कोस्टा और यूरी अलेमाओ ने दावा किया है कि उनके निर्वाचन क्षेत्रों दक्षिण गोव जिले के क्यूपैम और कुनकोलिम में अधिकतर सीटें उनकी पार्टी ने जीती है। कोस्टा ने कहा कि लोगों ने जीमनी स्तर पर सुशासन के लिए मतदान किया है।
पर्यावरण के लिए काम करने वाले गैरसरकारी संगठन गोएकरन्चो इक्वोट ने दावा किया है कि उसके प्रत्याशी की दक्षिण गोवा जिले के वेसाओ ग्राम पंचायत में जीत हुई है। संगठन ने दावा किया कि सात पंच सदस्यों में से पांच सीटों पर उसके प्रत्याशियों ने जीत की है।
गौरतलब है कि मतपत्र के जरिये मतदान कराया गया था। 1,464 वार्ड के लिए कुल 5,038 प्रत्याशी मैदान में थे। इस चुनाव में कुल 78.70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising