सावंत ने शिंदे को महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 12:22 AM (IST)

पणजी, 30 जून (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।

भाजपा नेता सावंत ने सोशल मीडिया पर शिंदे और अपनी पार्टी के सहयोगी देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी, जिन्होंने मुंबई में क्रमशः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

उन्होंने कहा, ‘‘श्री एकनाथ शिंदे जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और श्री देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई।’’
सावंत ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि आपके सक्षम नेतृत्व में और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थन और मार्गदर्शन से, महाराष्ट्र सर्वांगीण विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News