फ्री! फ्री! फ्री! YouTube Premium अब 2 महीने के लिए बिल्कुल मुफ्त, ऐसे करें स्टेप-बाय-स्टेप क्लेम

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 05:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा यूजर्स को 2 महीने तक YouTube Premium का फ्री ट्रायल दिया जा रहा है। इस दौरान यूजर्स बिना किसी शुल्क के एड-फ्री वीडियो, म्यूजिक और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। आमतौर पर इस प्लान की कीमत 149 रुपये प्रति माह होती है, लेकिन इस ऑफर के तहत कुछ यूजर्स इसे बिना पैसे दिए ट्राई कर सकते हैं। हालांकि यह ऑफर सभी के लिए उपलब्ध नहीं है और केवल चयनित अकाउंट्स पर ही दिख रहा है।

ऐसे करें फ्री ट्रायल एक्टिवेट
अगर आपका अकाउंट इस ऑफर के लिए योग्य है, तो इसे एक्टिवेट करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले YouTube ऐप खोलें और “You” टैब में जाएं। वहां आपको YouTube Premium का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको प्लान के लिए पेमेंट मेथड जोड़ने को कहा जाएगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि ट्रायल के दौरान कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन अगर आप 2 महीने बाद भी इस सेवा को जारी रखना चाहते हैं, तभी आपसे शुल्क लिया जाएगा। यदि आप भुगतान नहीं करना चाहते हैं, तो ट्रायल खत्म होने से पहले कभी भी सब्सक्रिप्शन रद्द कर सकते हैं।

किन यूजर्स को मिल रहा है यह ऑफर
यह ऑफर सीमित यूजर्स के लिए है और इसके लिए कंपनी की ओर से कोई स्पष्ट नियम नहीं बताए गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिन यूजर्स ने पहले कभी YouTube Premium का इस्तेमाल नहीं किया है, उन्हें यह ऑफर मिलने की संभावना ज्यादा है। वहीं, जिन लोगों ने पहले इस सेवा को सब्सक्राइब किया है, उन्हें यह ऑफर नहीं दिख रहा है। इसके अलावा अलग-अलग डिवाइस पर भी अंतर देखा गया है। कुछ iPhone यूजर्स को केवल 1 महीने का ट्रायल मिल रहा है, जबकि एंड्रॉयड यूजर्स को 2 महीने का पूरा ऑफर दिखाई दे रहा है।

फ्री ट्रायल में क्या मिलेंगी सुविधाएं
इस ट्रायल के दौरान यूजर्स को कई प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि वीडियो देखते समय कोई विज्ञापन नहीं आता, जिससे देखने का अनुभव बेहतर हो जाता है। इसके साथ ही YouTube Music का एक्सेस भी मिलता है, जहां यूजर्स बिना किसी एड के गाने सुन सकते हैं। बैकग्राउंड प्ले फीचर की मदद से आप फोन लॉक होने या दूसरी ऐप इस्तेमाल करने के दौरान भी वीडियो या म्यूजिक चला सकते हैं।

ऑफलाइन डाउनलोड और अन्य फीचर्स
YouTube Premium में ऑफलाइन डाउनलोड की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप वीडियो और प्लेलिस्ट को इंटरनेट के बिना भी देख सकते हैं। इसके अलावा स्मार्ट डाउनलोड फीचर अपने आप कंटेंट सेव कर देता है, जिससे बार-बार डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती। यूजर्स को बेहतर वीडियो क्वालिटी और अलग-अलग डिवाइस पर वीडियो को वहीं से देखने की सुविधा भी मिलती है, जहां उन्होंने छोड़ा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News