Yamaha ने रिवील किया R125 लिमिटेड एडिशन

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 07:55 PM (IST)

ऑटो डेस्क : Yamaha ने हाल ही में YZF-R3 के बाद R125 लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। यह मॉडल Yamaha द्वारा 1964 में बेल्जियम GP में ब्रांड की जीत के उपलक्ष्य में पेश किया गया है। इससे पहले भी Yamaha द्वारा ऐसी बाइक्स लॉन्च की गई है। अगर बात करें इस नए एडिशन के कलर थीम की तो यह लाल और सफेद कलर थीम पर बेस्ड है। इसी के साथ इसे white बॉडी बेस दिया गया है और फ्यूल टैंक पर भी रेड रेसिंग रेड ग्राफिक्स दिए हैं। यह कलर थीम इस बाइक को एक र्स्पोटी–सा लुक दे रहा है।

हालांकि कंपनी द्वारा इसे विदेशी बाज़ारों में बेचे जाने वाले R125 के जैसा ही लुक दिया गया। पर इस बाइक का एक्यटीरियर काफी हद तक भारत में बिकने वाली YZF-R15 मॉडल जैसा ही है। इस बाइक में 125cc का इंजन दिया गया है जो कि 14.5bhp की पावर और 11.5Nm जनरेट करता है। इसके साथ इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन भी दिया गया है। देखा जाए तो इसमें 17 इंच के अलॉय व्हीलस भी दिए गए हैं। और ब्रेकिंग के लिए बाइक में 292mm फ्रंट डिस्क और रियर में 220mm डिस्क का प्रयोग किया गया है। फिलहाल इस बाइक को भारतीय बाज़ार में लॉन्च नहीं किया जा रहा पर ग्लोबल स्तर पर इसका मुकाबला KTM RC125 से होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News