WhatsApp ला रहा है नया प्राइवेसी फीचर, अब पढ़ने के बाद शुरू होगा टाइमर

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 03:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और खास प्राइवेसी फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद चैटिंग का तरीका पहले से काफी बदल सकता है। खास बात यह है कि अब मैसेज भेजने के बाद नहीं, बल्कि पढ़ने के बाद उसका डिलीट होने का टाइमर शुरू होगा।

कैसे काम करेगा नया फीचर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए फीचर को आफ्टर रीडिंग ऑप्शन के तौर पर पेश किया जाएगा। अभी तक व्हाट्सएप में डिसअपियरिंग मैसेज का टाइमर मैसेज भेजते ही शुरू हो जाता है। लेकिन नए सिस्टम में टाइमर तभी एक्टिव होगा जब सामने वाला यूजर मैसेज को पढ़ लेगा। इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति मैसेज देर से खोलता है, तो मैसेज तब तक सुरक्षित रहेगा। जैसे ही वह मैसेज पढ़ेगा, उसके बाद तय समय के अंदर वह अपने आप गायब हो जाएगा।

बीटा वर्जन में दिखा फीचर
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप एक नया आफ्टर रीडिंग ऑप्शन पर काम कर रहा है, जिसमें मैसेज का टाइमर तभी शुरू होगा जब रिसीवर उसे पढ़ेगा। यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.15.11 में देखा गया है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि अगर कोई यूजर मैसेज खोलने में देरी करता है, तो मैसेज तब तक सुरक्षित रहेगा और जैसे ही पढ़ा जाएगा, उसके बाद तय समय में गायब हो जाएगा। यह सिस्टम पुराने तरीके से अलग है, जहां टाइमर भेजते ही शुरू हो जाता था।

नए टाइमिंग ऑप्शन मिलेंगे
व्हाट्सएप इस फीचर के साथ ज्यादा फ्लेक्सिबल टाइमिंग ऑप्शन भी देने की तैयारी में है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक यूजर्स को 5 मिनट, 1 घंटा और 12 घंटे जैसे नए विकल्प मिल सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर कोई यूजर 5 मिनट का टाइम सेट करता है, तो मैसेज पढ़ने के 5 मिनट बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा। अगर रिसीवर कई घंटे बाद मैसेज खोलता है, तो टाइमर उसी समय से शुरू होगा। यह बदलाव यूजर्स को यह तय करने में मदद करेगा कि उनका मैसेज कितनी देर तक दिखाई दे।

क्यों है यह फीचर खास
यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है जो ओटीपी, निजी जानकारी या अन्य संवेदनशील डेटा शेयर करते हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि जानकारी केवल पढ़ने तक ही सीमित रहे और बाद में अपने आप हट जाए।

मौजूदा फीचर के साथ मिलेगा विकल्प
नया आफ्टर रीडिंग सिस्टम मौजूदा डिसअपियरिंग मैसेज फीचर के साथ काम करेगा। यानी यूजर्स के पास दो विकल्प होंगे—

  • मैसेज भेजते ही टाइमर शुरू होने वाला सिस्टम
  • मैसेज पढ़ने के बाद टाइमर शुरू होने वाला सिस्टम

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News