Whatsapp ने 19 लाख से अधिक भारतीय खातों को किया बंद, क्या आप भी तो नहीं करते ये गलत काम?

Saturday, Jul 02, 2022 - 01:10 PM (IST)

 

गेजेट डेस्क: मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने मई में उपयोगकर्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आधार पर 19 लाख से अधिक भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मैसेजिंग मंच के प्रकाशित नवीनतम मासिक रिपोर्ट से यह सूचना मिली है। व्हाट्सऐप ने शिकायत मिलने यह कदम उठाया है।

पिछले साल लागू हुए नए आईटी नियम के तहत, बड़े डिजिटल मंच (50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना, प्राप्त शिकायतों और की गई कार्रवाई के विवरण का उल्लेख करना अनिवार्य है। व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा, ".... व्हाट्सएप ने मई माह में 19 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया है।" इससे पहले व्हाट्सऐप ने अप्रैल में 16 लाख से ज्यादा और मार्च में 18.05 लाख भारतीय उपयोगकर्ताओं के खातों को प्रतिबंधित किया था।

 

rajesh kumar

Advertising