टोयोटा ने bz सीरीज़ की पहली इलेक्ट्रिक कार bz4x को किया रिवील

punjabkesari.in Saturday, Oct 30, 2021 - 06:01 PM (IST)

ऑटो न्यूज़ : टोयोटा ने अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार bz4x को भारत में रिवील किया है। यह कंपनी का bZ सीरीज़ का पहला मॉडल है। भविष्य में कंपनी द्वारा bz  सीरीज़ के अन्य प्रोडक्ट भी लॉन्च किए जाएंगे। इसके नाम में 'bZ' जापानी ब्रांड की 'बियॉन्ड ज़ीरो' इलेक्ट्रिफिकेशन स्ट्रेटजी को दर्शाता है।

विदेशों में यह मॉडल अगले साल से सेल के लिए उपलब्ध होगा। क्योंकि चीन, अमेरिका, यूरोप और जापान जैसे देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हेवी डिमांड देखी गई है।

कंपनी द्वारा नई इलेक्ट्रिक कार में 71.4 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। इसी के साथ कंपनी यह दावा करती है कि इस कार को एक बार चार्ज करने पर 500 किमी तक चलाया जाता है। अगर बात करें इसकी चार्जिंग की तो इसे 30 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। 

PunjabKesari

टोयोटा की नई मिड साइज़ एसयूवी एक नए मॉर्डन डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। इसी के साथ इस बार ग्राहकों को इस एसयूवी में ट्रेडिशनल स्टाइल के स्टीयरिंग और विंग के आकार के स्टीयरिंग के बीच एक स्टीयरिंग चुनने का ऑप्शन दिया जा रहा है। जिसे टोयोटा वन-मोशन ग्रिप कहता है। इसी के साथ कंपनी यह दावा कर रही है कि ड्राइवर को ड्राइव मोड ऑप्शन और स्टीयरिंग फीचर्स को बदलने का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। 

PunjabKesari

टोयोटा कंपनी ने BZ4X EV की रिवीलिंग के साथ ग्लोबल इलेक्ट्रिक मॉर्केट में प्रवेश किया है। इसी के साथ कंपनी का प्लान 2025 तक सात और bZ मॉडल पेश करने का है। अनुमान है कि टोयोटा साल 2022 के मध्य तक bZX4 EV को लॉन्च कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News