Flipkart पर Motorola Edge 70 Pro+ की सेल हुई शुरू, खरीदने पर कर सकते हैं इतनी बचत
punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 06:00 PM (IST)
गैजेट डेस्क: प्रीमियम स्मार्टफोन लवर्स के लिए खुशखबरी आई है। Motorola ने 11जून से Edge 70 Pro+ की सेल शुरु कर दी है। ये स्मार्टफोन आपको फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसी के साथ इस पर ₹5,250 तक का तगड़ा डिस्काउंट भी मिल रहा है। डिटेल में जानते हैं ऑफर्स और फीचर्स के बारे में

इतना मिलेगा डिस्काउंट
कंपनी ने Motorola Edge 70 Pro+ के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले इकलौते वेरिएंट की कीमत ₹47,999 तय की है। सेल के दौरान आप Flipkart Axis Bank Card के पेमेंट करने पर ₹5,250 की सीधी छूट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा ICICI & Axis Bank के क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको इन बैंकों के ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं SBI Bank Card के जरिए पेमेंट करने पर ₹2,400 का फायदा उठाया जा सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें आपको 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। वहीं फोन में 4nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड MediaTek Dimensity 8500 Extreme ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों को इसमें फ्रंट में भी 50MP का कैमरा मिलेगा। बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो फोन में 6500mAh की मैसिव बैटरी दी है, जो 90W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खास बात यह है कि इसमें 5W की रिवर्स वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी है, जिससे आप दूसरे गैजेट्स चार्ज कर सकते हैं।
