Panasonic ने भारत में लॉन्च किया 57 नए मॉडल और स्मार्ट फीचर्स वाला जादुई AC, कीमत बस इतनी...

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 03:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में अपने नए 2026 एयर कंडीशनर (AC) लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह लाइनअप भारत के एक्स्ट्रीम मौसम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है और यह भारतीय घरों के लिए ड्यूरेबल, एनर्जी एफिशिएंट और फ्लेक्सिबल कूलिंग सॉल्यूशन प्रदान करता है।

नई डस्टबस्टर तकनीक से ऑटोमेटिक क्लीनिंग
नए AC में पैनासोनिक की डस्टबस्टर टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके तहत आउटडोर यूनिट में ऑटो रिवर्स फ्लो फैन लगाया गया है, जिससे धूल खुद-ब-खुद बाहर निकलती रहती है। इसका फायदा यह होता है कि यूनिट हमेशा साफ रहती है, जिससे बेहतर कूलिंग, अधिक एफिशिएंसी और लंबी उम्र सुनिश्चित होती है।


57 मॉडल्स और अलग-अलग प्राइस पॉइंट
2026 लाइनअप में कुल 57 मॉडल शामिल हैं, जिनमें 5-स्टार, 4-स्टार और 3-स्टार इन्वर्टर AC उपलब्ध हैं। कंपनी की 5-स्टार सीरीज में प्रीमियम डिज़ाइन मिलेगा, जिसमें डार्क ग्रे और क्रोम डेकोर का लुक है।


क्या हैं फीचर्स?
पैनासोनिक के लेटेस्ट लाइनअप में MirAle स्मार्ट इकोसिस्टम मिलेगा, जो रिमोट ऑपरेशन ऑफर करता है। इसमें AI पावर्ड एडॉप्टिव कूलिंग, कस्टमाइज्ड स्लीप प्रोफाइल, प्रॉक्सिमिटी कंट्रोल और कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के नए AC में एक्टिव एयर प्यूरिफिकेशन मिलता है, जो प्रदूषण और बदबू को कम करता है।

कंपनी की मानें, तो नए AC 55 डिग्री सेल्सियस तक के टेम्परेचर में काम कर सकते हैं। इनमें Converti8 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 40 परसेंट से 100 परसेंट तक कूलिंग आउटपुट को एडजस्ट करते हैं, जिससे कम खर्च में ज्यादा कूलिंग मिले। इसमें सेल्फ क्लीनिंग इनडोर कॉयल मेंटेनेंस फीचर भी मिलता है, जो ना सिर्फ एफिशिएंसी बनाए रखा है बल्कि यूनिट की लाइफ को भी बढ़ाता है।

प्रॉक्सिमिटी कंट्रोल
एक्टिव एयर प्यूरिफिकेशन, जो प्रदूषण और बदबू को कम करता हैं। नए AC 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में काम कर सकते हैं। इसमें Converti8 टेक्नोलॉजी है, जो 40% से 100% तक कूलिंग आउटपुट को एडजस्ट करती है। इनडोर यूनिट में सेल्फ क्लीनिंग कॉयल है, जो एफिशिएंसी बनाए रखता है और AC की उम्र बढ़ाता है।


कीमत और उपलब्धता
पैनासोनिक की 2026 AC रेंज की कीमत 32,490 रुपये से शुरू होती है। यह लाइनअप सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और पैनासोनिक के ब्रांड शॉप पर उपलब्ध है। इस नई लाइनअप के साथ पैनासोनिक भारतीय घरों में गर्मियों और बदलते मौसम के लिए एक भरोसेमंद और स्मार्ट कूलिंग समाधान पेश कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News