8,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno 17 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 08:04 PM (IST)
टेक्नोलॉजी डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में ओप्पो ने अपनी नई Reno 17 सीरीज पेश कर दी है। कंपनी ने इसे फिलहाल चीन में लॉन्च किया है। इस सीरीज में Oppo Reno 17 और Oppo Reno 17 Pro दो स्मार्टफोन शामिल हैं। दोनों फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP सेल्फी कैमरा और 120fps गेमिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, प्रो मॉडल में 200MP का प्राइमरी कैमरा और स्टैंडर्ड मॉडल में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन को अलग-अलग रैम और स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है।
Oppo Reno 17 Pro की कीमत:
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: CNY 4,199 (करीब 59,100 रुपये)
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: CNY 4,599 (करीब 64,700 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: CNY 4,899 (करीब 67,500 रुपये)
Oppo Reno 17 की कीमत:
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: CNY 3,599 (करीब 50,600 रुपये)
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: CNY 3,799 (करीब 53,500 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: CNY 3,999 (करीब 56,300 रुपये)
- 12GB RAM + 1TB स्टोरेज: CNY 4,899 (करीब 69,000 रुपये)
दोनों स्मार्टफोन Cocoa Brown, Encounter Cat, Ice Moon White, Snow White और Starlight Pink कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच की फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2,640 x 1,216 पिक्सल है। वहीं, Reno 17 में 6.56 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2,624 x 1,208 पिक्सल है। दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। दोनों स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित ColorOS 17 पर काम करते हैं। कंपनी ने इनके लिए 6 साल तक अपडेट देने का दावा किया है।
200MP तक का कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 17 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरे में 3.5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दूसरी तरफ, Oppo Reno 17 में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसके फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
8,000mAh तक की बैटरी
बैटरी के मामले में दोनों स्मार्टफोन काफी दमदार हैं। Oppo Reno 17 Pro में 7,250mAh की बैटरी दी गई है, जबकि स्टैंडर्ड Reno 17 में 8,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
