5000mAh बैटरी वाला Oppo A57 (2022) भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2022 - 01:43 PM (IST)

गेजेट डेस्क: Oppo कंपनी ने भारतीय मार्किट में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A57 (2022) लॉन्च कर दिया है। ओप्पो के इस नए फोन में ग्राहकों को 5000mAh की बैटरी मिलेगी। बजट रेंज के इस फोन में 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Oppo के इस फोन के पिछले महीने थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं ओप्पो के इस लेटेस्ट फोन की कीमत और दूसरे फीचर्स...

Oppo A57 (2022) की कितनी है कीमत?
चीनी कंपनी ने नए फोन Oppo A57 (2022) को भारत में सिंगल 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के साथ 13,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर दो कलर ऑप्शन- ग्लोइंग ग्रीन और ग्लोइंग ब्लैक करल ऑप्शन में खरीदने के लिए मौजूद है। 

जानें फीचर्स?
Oppo A57 (2022) स्मार्टफोन में 6.56 इंच की टच स्क्रीन मिलती है। एचडी+ रेजॉलूशन (1,612×720 पिक्सल) वाली स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट़्ज है। फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन 15 मिनट चार्ज में 4 घंटे से ज्यादा का वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है।

कैमरा 
Oppo A57 स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 13 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस के साथ आता है। फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है।ओप्पो ने फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटके हीलियो G35 प्रोसेसर दिया है। दोनों कैमरों से 30fps पर 1080 पिक्सल तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

ओप्पो का यह फोन ColorOS 12.1 के साथ आता है। नए Oppo A57 स्मार्टफोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों ही फीचर दिए गए हैं।  कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ, 4G, जीपीएस और ड्यूल-सिम जैसे फीचर मिलते हैं। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News