नए कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा OnePlus 12, इन खूबियों से लैस है ये स्मार्टफोन

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2024 - 02:09 PM (IST)

गैजेट डेस्क: OnePlus अपने ग्राहकों के लिए जल्द ही नए कलर ऑप्शन में OnePlus 12 लाने वाली है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका पोस्ट शेयर किया है। ये नए स्मार्टफोन का तीसरा कलर ऑप्शन है। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा अभी नहीं किया है।  

<

All might. Now in _____. Guess the all-new colour of the OnePlus 12 and stand a chance to win one!
Comment with #ASpectrumOfPower to participate.

Stay tuned for more! pic.twitter.com/SJtQ1JYp9C

— OnePlus India (@OnePlus_IN) May 28, 2024

>

पोस्ट सामने आने के बाद लोगों ने इसके कलर ऑप्शन को लेकर नाम सजेस्ट करने शुरु किए हैं।अनुमान है कि नया कलर ऑप्शन ग्लेशियल व्हाइट हो सकता है, जो आधिकारिक मॉनिकर भी हो सकता है।

PunjabKesari

OnePlus 12 स्पेसिफिकेशन-

  • OnePlus 12 में 6.82-इंच क्वाड-HD+ LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन दी है।
  • इसमें 50MP Sony LYT-808 प्राइमरी शूटर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है।
  • स्मार्टफोन में 5,400mAh की बैटरी दी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News