Airtel New Recharge Plan: अब 84 दिन तक मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स, कीमत 500 रुपये से भी कम

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 11:36 AM (IST)

Airtel New Recharge Plan: ​​ Indian telecom Market में competition काफी बढ़ गया है। अलग- अलग टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बेहतरीन और किफायत ऑफर पेश कर रही हैं। इसी कम्पिटिशन के बीच जहाँ एयरटेल लंबी वैलिडिटी पर फोकस कर रहा है, वहीं जियो ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास डेटा बूस्टर लॉन्च किया है।

PunjabKesari

 एयरटेल का 'वैल्यू-फॉर-मनी' प्लान: ₹469 में 84 दिन की वैलिडिटी

अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं और आपका मुख्य काम कॉलिंग है, तो एयरटेल का नया ₹469 वाला प्लान एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी वैलिडिटी पूरे 84 दिनों के लिए है और इसी के साथ देशभर में आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड बातचीत कर सकते हैं। इस पैक में आपको कुल 900 SMS मिलते हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए है जो अपनी सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं या सेकेंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इसमें आपको डेटा नहीं मिलेगा। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर फ्री हेलो ट्यून्स, स्पैम-फ्री कॉलिंग अनुभव और एडोब एक्सप्रेस (Adobe Express) का एक्सेस मिलने वाला है।

 रिलायंस जियो का क्रिकेट स्पेशल

जियो ने उन यूजर्स के लिए ₹149 का डेटा पैक उतारा है, जिनका डेली डेटा कोटा जल्दी खत्म हो जाता है। इस ऐड-ऑन पैक में कुल 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें आपको 90 दिनों के लिए फ्री में JioHotstar Mobile Subscription दिया जाएगा। हालांकि इसमें अलग से कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलती। यह आपके मौजूदा एक्टिव प्लान के साथ काम करेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News