महिंद्रा ने US मार्केट में लॉन्च की नई Mahindra Roxor

Sunday, Nov 14, 2021 - 04:14 PM (IST)

ऑटो न्यूज़: महिंद्रा ने US मार्केट में नई Mahindra Roxor लॉन्च की है। कंपनी द्वारा इस कार के बेस वैरिएंट की कीमत 18,899 अमेरिकी डॉलर (करीब 14.04 लाख रुपये) रखी है। दूसरी ओर इसके ऑल-वेदर ट्रिम की कीमत 26,299 अमेरिकी डॉलर (करीब 19.54 लाख रुपये) रखी गई है।

इससे पहले साल 2019 में Mahindra पर जीप के डिज़ाइन को लेकर मुकदमा हुआ था। जिसके बाद कंपनी ने इस कार को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद कंपनी द्वारा अब नई लॉन्च की गई ऑफ-रोडर में बदलाव शामिल किए गए हैं।

अगर बात की जाए इसके बदलावों की तो इसमें एक अलग ब्लैक ग्रिल बार, गोल आकार के हेडलैम्प्स, फ्लैट बोनट स्ट्रक्चर, एक्सपोज़्ड फेंडर, मजबूत फ्रंट और रियर बंपर, फ्रंट विंडशील्ड के नीचे Mahindra की बैजिंग को शामिल किया गया है।

इसके डिज़ाइन के अलावा इसमें कोई भी अन्य बदलाव नहीं किए गए हैं। नई 2022 Mahindra Roxor में पहले वाला 2.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 62 bhp की पावर और 195 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।
 
इसके अलावा महिंद्रा ने हाल ही में इंडिया में एक्सयूवी700 और थार लॉन्च की है। इसी के साथ यह भी अनुमान है कि महिंद्रा अगले साल अन्य मॉडलों के साथ एक नई स्कॉर्पियो को भी पेश कर सकती है।

Piyush Sharma

Advertising