क्या लोगों को लुभा पाएगा लेनोवो का गेमिंग कप्यूटर

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2015 - 09:32 AM (IST)

जालंधर : लेनोवो अब अपना ध्यान गेमिंग कप्यूटर की तरफ भी कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में लेनोवो ने रेजर से अपनी पार्टनरशिप का खुलासा किया है। लेनोवो नए को-ब्रैंडिड गेमिंग पी.सी. की रेंज तैयार करेगी। इसी के अंतर्गत सितबर महीने में लेनोवो ने आई.एफ.ए. में लेनोवो वाई सीरीज की मोडीफाइड रेंज पेश की थी। उल्लेखनीय है कि रेजर गेमिंग पी.सी. बनाने वाली मशहूर कपनी है।
 
लेनोवो की तरफ से इसका पहला प्रोटोटाइप स्वीडन में हुई Dreamhack Winter LAN पार्टी में पेश किया गया था। यह प्रोटोटाइप देखने में रेजर कप्यूटर जैसा है बस इसमें रेजर के लाल साइन को हरा कर दिया गया है। लेनोवो का कहना है कि वह रेजर के साथ मिलकर पूरी तरह अलग गेम्स को मैनेज करने वाला सूट तैयार करेंगे। 
 
रेजर पी.सी. की गेमिंग के फैन्स में बहुत चर्चा रहती है, इसका दूसरा बड़ा कारण है कि लेनोवो ने रेजर के साथ पार्टनरशिप की है। जहां कप्यूटर मार्कीट धीरे-धीरे नीचे जा रही है, वहीं कप्यूटर मार्कीट के गेमिंग सैगमैंट में बढ़ौतरी देखने को मिली रही है। 
 
लेनोवो रेजर के साथ मिलकर ऐसी स्पैसीफिकेशन्स वाला पी.सी. तैयार करेगा जिसकी गेमिंग मार्कीट में ज्यादा डिमांड है। इस पहले कप्यूटर को कपनी की तरफ से सी.ई.एस. (कस्टमर इलैक्ट्रानिक शो) 2016 में पेश किया जाएगा। अब देखना यह होगा कि लेनोवो का यह गेमिंग पी.सी. लोगों को अपनी तरफ कितना आकर्षित करेगा।
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News