Instagram Users की बल्ले-बल्ले! इस धुरंधर फीचर ने मचाया तहलका, अब प्रोफाइल दिखेगी और भी स्टाइलिश
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 01:56 PM (IST)
नेशनल डेस्क: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पहले ही दर्शकों के बीच खूब चर्चित रही है, और अब इसके दूसरे पार्ट ‘Dhurandhar: The Revenge’ ने भी कमाल मचा दिया है। फिल्म के प्रमोशन के चलते इंस्टाग्राम ने अपने एडिट ऐप में फिल्म से प्रेरित एक नया फॉन्ट स्टाइल पेश किया है। इस फॉन्ट की मदद से यूजर्स अपनी फोटो और वीडियो को फिल्म के टाइटल और प्रमोशनल मेटेरियल जैसा लुक दे सकते हैं। यह नया फॉन्ट एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। हालांकि, यह फॉन्ट केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा।
फॉन्ट की खासियत
फॉन्ट में बोल्ड लेटर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो सीधे धुरंधर फिल्म के टाइटल और प्रमोशनल मटीरियल से प्रेरित है। इस फॉन्ट के साथ इंस्टाग्राम क्रिएटर्स अपने फोटो और वीडियो में फिल्म जैसा एस्थेटिक लुक जोड़ सकते हैं। इसका उद्देश्य यूजर्स को शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने में मदद करना है, जो मौजूदा एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स के अनुरूप हो।
इंस्टाग्राम पर फॉन्ट कैसे यूज करें
फॉन्ट का उपयोग करना बेहद आसान है। इसके लिए यूजर को अपने एंड्रॉयड या आईफोन में एडिट ऐप ओपन करना होगा और नया प्रोजेक्ट या ड्राफ्ट एडिट करना शुरू करना होगा। एडिटर पेज पर जाकर टेक्स्ट टूल पर टैप करें और फॉन्ट लिस्ट में से धुरंधर इंस्पायर्ड फॉन्ट चुनें। इसके बाद फोटो या वीडियो पर टेक्स्ट टाइप करें और साइज व इफेक्ट्स एडजस्ट करें। एडिटिंग पूरी होने के बाद वीडियो का प्रीव्यू करें और इसे पब्लिश कर दें।
लिमिटेड टाइम फीचर
इस फॉन्ट की उपलब्धता सीमित समय तक है और इसे स्थायी रूप से शामिल नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है। इसके अलावा, फॉन्ट की उपलब्धता एप वर्जन और लोकेशन पर भी निर्भर करती है। यदि आपकी ऐप में यह फॉन्ट नहीं दिख रहा है, तो ऐप को अपडेट करना जरूरी है। इस फीचर के साथ इंस्टाग्राम ने यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए फोटो और वीडियो एडिटिंग को और अधिक आसान और ट्रेंडिंग बनाने का प्रयास किया है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर स्टाइल’ की फोटो और वीडियो बनाना भी काफी आसान हो गया है।
