Honda की मेड इन इंडिया बाइक अमेरिकी मार्केट में होगी लॉन्च

Thursday, Nov 18, 2021 - 05:19 PM (IST)

ऑटो न्यूज़: होंडा ने हाल ही में यह घोषणा की है कंपनी भारत में बनी नवी मिनी बाइक को अमेरिकी बाज़ार में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कुछ समय पहले इस बाइक को भारतीय बाज़ार के लिए लॉन्च किया गया था, पर कम डिमांड के चलते इसे बंद करना पड़ा। अब कंपनी द्वारा इस बाइक को अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा, जो कि दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया बाजारों में से एक है।इसे 4-कलर ऑप्शन- Red, Black, Green and Brown में पेश किया जाएगा। इसके अलावा यूएस-स्पेक नवी के इंजन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें भारत में पेश किए मॉडल के समान ही इंजन दिया जाएगा, जोकि 8PS की पावर और 9Nm टार्क पैदा कर सकता है। इसके अलावा इसमें नए इंडिकेटर्स,एक उल्टा टेलिस्कोपिक फोर्क, एक मोनोशॉक और दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक शामिल किए गए गए हैं।
 
अमेरिकी बाजार के लिए इसकी कीमत करीब 1807 डॉलर रखी गई है, जो भारतीय करंसी के हिसाब से ₹1.34 लाख के बराबर है।

Piyush Sharma

Advertising