गूगल ने लांच किया इंडिक कीबोर्ड, 10 भाषाओं को करेगा सपोर्ट

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2015 - 09:49 AM (IST)

नई दिल्लीः पिछले दिनों गूगल ने गूगल फोटोज समेत डाॅक्स, शीट्स, स्लाइड्, स्नैपसीड जैसे एंड्रॉयड एप्प के लिए अपडेट किया था। वहीं अब कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हिंदी कीबोर्ड एप्प लांच किया है। कंपनी द्वारा लांच किए गए इस कीबोर्ड एप्प को इंडिक कीबोर्ड नाम दिया गया है।

गूगल इंडिक कीबोर्ड एप्प गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जिसे उपभोक्ता मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात है कि इस कीबोर्ड में हिंदी समेत 10 रीजनल भाषाएं दी गई हैं। जिनमें असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़ि़या, पंजाबी, तमिल और तेलुगू भाषाएं शामिल हैं।

गूगल इंडिक कीबोर्ड में कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। जिसमें ट्रांसलिटरेशन मोड दिया गया है। इसकी खासियत है कि इसमें यूजर्स के ओके गूगल (गूगल का वायस असिस्टेंट) के माध्यम से लिखे गए अंग्रेजी शब्द का आउटपुट हिंदी भाषा में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा एप्लिकेशन में दिया गया हैंड राइटिंग फीचर अन्य किसी भाषा की बजाय केवल हिंदी भाषा को ही सपोर्ट करता है। इसकी मदद से यूजर्स सीधे फोन पर ही लिख सकते हैं। साथ ही यहां आपको हिंग्लिश मोड भी उपलब्ध होगा जो कि अंग्रेजी और हिंग्लिश शब्दों के बारे में जानकारी देता है।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News