Google ने भारत में Chrome के लिए नई अंतर्निहित AI सुविधाओं की घोषणा, 8 भारतीय भाषाओं में करेंगी काम

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 01:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गूगल ने भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए 'Google Chrome' में अंतर्निहित कृत्रिम मेधा (AI) सुविधाओं को जोड़ने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि इससे इंटरनेट पर खोज का अनुभव उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक सहज, सुरक्षित एवं उपयोगी बनेगा। ये 50 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध होंगी जिनमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु और तमिल जैसी भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा, '' गूगल आज क्रोम की कई नवीनतम कृत्रिम मेधा सुविधाओं (जिनमें क्रोम में जेमिनी भी शामिल है) को भारत के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा करता है।'' इसमें कहा गया कि ये सुविधाएं कंपनी के नवीनतम जेमिनी 3.1 मॉडल पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य लोगों को जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से खोजने और समझने में सहायता देना है।

ये सुविधाएं पहले डेस्कटॉप और आईओएस पर उपलब्ध होंगी। क्रोम की उत्पाद प्रबंधन निदेशक शारमेन डिसिल्वा ने कहा, '' क्रोम में सीधे कृत्रिम मेधा जोड़कर हमारा लक्ष्य इंटरनेट सेवा को और अधिक सहज, सुरक्षित एवं उपयोगी बनाना है ताकि उपयोगकर्ताओं को अधिक सक्रिय एवं बेहतर अनुभव मिल सके। हमें खुशी है कि अमेरिका के बाद भारत उन शुरुआती बाजारों में से एक है जहां यह बदलाव देखने को मिलेगा जो कृत्रिम मेधा एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के भविष्य को आगे बढ़ाने में देश की उत्सुकता तथा क्षमता को दर्शाता है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News