क्या आपको आज ही चाहिए स्मार्टफोन या लैपटॉप? फ्लिपकार्ट पर 'द बिग बिलियन डेज' के खरीदारों के लिए मिनटों में की जा रही है डिलीवरी
punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 11:03 AM (IST)
नई दिल्ली : दिल्ली में एक ग्राहक के घर पर आईफोन 17 को सिर्फ 3.4 मिनट में पहुंचा दिया गया। फ्लिपकार्ट मिनट्स पर ऑर्डर 3.5 गुना बढ़ गए हैं और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बेहतरीन डील्स का लोग भरपूर फायदा उठा रहे हैं। फेस्टिव सेल के दौरान खरीदारों को वीकेंड, कूरियर या स्टोर पर लंबी लाइन में इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने फ्लिपकार्ट एप खोला, ऑर्डर दिया और 3.4 मिनट में उनके हाथों में बिल्कुल नया आईफोन 17 आ गया।
'द बिग बिलियन डेज' के 'अर्ली एक्सेस' के दौरान नई दिल्ली के एक ग्राहक के घर पर की गई यह डिलीवरी इस बात का सबसे साफ संकेत है कि इस फेस्टिव सीजन में क्या बदलाव आया है। सेल के 13वें एडिशन के शुरुआती घंटे में फ्लिपकार्ट मिनट्स पर ऑर्डर सामान्य दिनों की तुलना में 3.5 गुना बढ़ गए। मिनट्स पर नए ग्राहकों की संख्या में 11 गुना बढ़ोतरी हुई।
क्विक कॉमर्स अब सिर्फ ग्रॉसरी तक सीमित नहीं
क्विक कॉमर्स का मतलब अब तक सिर्फ दूध और स्नैक्स तक सीमित था। इस सीजन में खरीदार बड़ी चीजें खरीदने के लिए भी क्विक कॉमर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन प्रोडक्ट्स में प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स और वियरेबल्स शामिल हैं। 'अर्ली एक्सेस' के दौरान लैपटॉप, एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव और एयर फ्रायर जैसी चीजें लोगों की पसंद रहीं। जिसने जरूरत होने पर भी किसी वजह से कोई चीज खरीदने का फैसला टाल दिया था, तो अब उनके पास मौका है कि वे उसे ऑर्डर कर सकते हैं और कुछ ही मिनटों में उसकी डिलीवरी पा सकते हैं।
तेज डिलीवरी के साथ मिल रही हैं जबरदस्त डील्स
स्मार्टफोन : हर प्राइस रेंज में प्रीमियम और फ्लैगशिप मॉडल के साथ-साथ बजट स्मार्टफोन की भी जबर्दस्त मांग दिख रही है। हर चार में से एक ग्राहक ने कीमत कम करने के लिए एक्सचेंज ऑफर्स का इस्तेमाल किया और हर तीन में से एक ने 'नो कॉस्ट ईएमआई' का विकल्प चुना।
फ्लिपकार्ट ने अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर लॉयल्टी, रिवॉर्ड और पेमेंट से जुड़े कई किफायती विकल्प पेश किए हैं। इनमें एक्सचेंज प्रोग्राम, ईएमआई, बैंक ऑफर और सुपरकॉइन्स जैसे विकल्प शामिल हैं। इससे ग्राहकों को 'द बिग बिलियन डेज' के दौरान हर प्राइस रेंज में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और सबसे अच्छी वैल्यू मिल रही है।
इलेक्ट्रॉनिक्स : टैबलेट की बिक्री में सालाना आधार पर 73% की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद लैपटॉप, ऑडियो और वियरेबल डिवाइस की भी अच्छी मांग देखी गई।
क्यों मायने रखती है शुरुआती घंटे में शॉपिंग?
फेस्टिव सेल के दौरान शुरुआती घंटे ने ही माहौल बना दिया। फ्लिपकार्ट पर एक ही मिनट में 63 लाख (6.3 मिलियन) यूजर्स एक साथ मौजूद थे और सिर्फ 'अर्ली एक्सेस' में ही 28.7 करोड़ (287 मिलियन) से ज्यादा सेशन देखने को मिले। जहां डिमांड इतनी ज्यादा हो, वहां पॉपुलर मॉडल्स और सबसे अच्छे ऑफर सबसे पहले खत्म हो जाते हैं।
अब मेट्रो शहरों के बाहर भी की जा रही है तेज डिलीवरी
टियर-2 और उससे छोटे शहर तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल हैं। फ्लिपकार्ट पर टीबीबीडी के पहले घंटे में होने वाली विजिट में से लगभग हर दूसरी विजिट टियर-3 और उससे छोटे शहरों से थी। कुल डिमांड में नॉन-मेट्रो शहरों की हिस्सेदारी 60% थी।
अपनी खुशी जाहिर करने लगे हैं शॉपर्स
<
Focus: returning to health! Got this Google Fitbit from Flipkart Minutes! Got a notification of the Big Billion Days Sale and chanced upon this! Before I could rethink, aa bhi gaya Minutes se. LOL. Didn't expect to find something like this on Minutes! 😂 https://t.co/VviLlb4vOt
— Deepshikha Saraf (@deepshikhasaraf) October 10, 2026
<
Got an amazing deal on the Samsung Galaxy A36 during the Big Billion Days Sale on Flipkart Minutes! 📱🔥 Finally grabbed it at a great discount, and the best part? Super-fast delivery right to my doorstep in 8 minutes! 😂 https://t.co/pxZcnHBggM
— Aayush (@ayushhhsethiya) October 9, 2026
<
My wireless mouse decided to stop working right before an important deadline. Found a replacement on Flipkart Minutes while browsing BBD deals and ordered it. Delivered in 12 minutes. Laptop was ready to go again before I even finished complaining about the old mouse 😅 https://t.co/7Ux7ODTSTN
— Parul (@Newbie_fille) October 9, 2026
>
आप कब करने वाले हैं अपने हिस्से की शॉपिंग?
फ्लिपकार्ट एप खोलिए, मिनट्स पर जाइए और फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिल रहे ऑफर्स को अभी चेक कीजिए।
