Alert: आपके आधार पर कोई और तो नहीं चला रहा सिम? ऐसे करें 2 मिनट में ब्लॉक
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 06:15 PM (IST)
Sanchar Saathi App: आज के इस डिजिटल दौर में साइबर फ्रॉड और ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कई बार फ्रॉड करने वाले आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर आपके नाम पर फर्जी सिम कार्ड निकलवा लेते हैं। उस सिम से कोई भी गलत काम या फिर अपराध होने की स्थिति में सारी जिम्मेवारी सिम कार्ड के मालिक की होती है। इस खतरे से बचने के लिए भारत सरकार ने एक बेहद आसान और मुफ्त ऑनलाइन सुविधा शुरू की है।
कैसे पता करें आपके नाम पर कितनी सिम एक्टिव हैं?
DoT यानि की दूरसंचार विभाग ने 'संचार साथी' (Sanchar Saathi) पोर्टल लॉन्च किया है। इसकी मदद से आप आसानी से घर बैठे ही चेक कर सकते हैं कि आपकी आईडी पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं।

इन स्टेप्स को फॉलो कर करें चेक
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sancharsaathi.gov.in पर विजिट करें।
2. इसके बाद होमपेज पर मौजूद ‘Citizen Centric Services’ सेक्शन में जाकर ‘Know Your Mobile Connections’ पर क्लिक करें।
3. अपना मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड फिल करें।
4. फोन पर OTP आते ही उससे लॉगिन करें।
5. अब आपके सामने उन सभी मोबाइल नंबरों की लिस्ट आ जाएगी जो आपकी आईडी पर चल रहे हैं।
फर्जी नंबर दिखने पर क्या करें
अगर लिस्ट में कोई ऐसा नंबर दिखता है जिसे आप नहीं पहचानते या जो आपने कभी नहीं खरीदा, तो आप तुरंत उसे रिपोर्ट कर सकते हैं। portal पर जाकर उस नंबर को चुनें और ‘Not My Number’ या ‘Report’ पर क्लिक करें। रिपोर्ट फाइल होने के बाद सरकार उस नंबर की जांच करेगी और उसे हमेशा के लिए Block कर दिया जाएगा।

इस वजह से जांच है जरुरी
अगर आपके नाम वाली फर्जी सिम से कोई अपराध होता है, तो पुलिस सबसे पहले आपसे पूछताछ करेगी। समय रहते रिपोर्ट करने से आप खुद को बेकसूर प्रूफ कर सकते हैं। आज हमारे बैंक अकाउंट के साथ भी हमारा फोन नंबर जुड़ा होता है। ऐसे में फर्जी सिम का इस्तेमाल आपके खाते में सेंध लगाने के लिए भी किया जा सकता है।
