iphone16 Discount: iPhone 16 की कीमत में आई गिरावट! यहां से खरीदने पर बचा सकेंगे इतने पैसे, स्टॉक खत्म होने से पहले चेक करें डील
punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 05:26 PM (IST)
नेशनल डेस्क: Iphone के शौकीन लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इस पर आईफोन खरीदने पर आपको एक शानदार डील मिल जाएगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 पर इस समय बैंक ऑफर्स और फ्लैट डिस्काउंट मिल रहे हैं। ऐसे समय पर iphone16 खरीदना आपके लिए एक शानदार डील होगी। आइए जानते हैं कौन-कौन से ऑफर्स मिल रहे हैं
ये भी पढ़ें- यरूशलम के Tech Expo में छाई भारतीय बाइक! 'Royal Enfield' की इस बाइक पर फिदा हुए मोदी और नेतन्याहू
फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 की धमाकेदार डील
वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 का 128GB बेस मॉडल 64,900 रुपये की संशोधित कीमत पर लिस्टेड है, जो इसकी मूल कीमत से 5,000 रुपये कम है। इसके अतिरिक्त, चुनिंदा बैंक कार्ड्स का उपयोग करने पर ग्राहकों को 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इन दोनों ऑफर्स को मिलाकर फोन की कीमत 60,900 रुपये रह जाती है।

एक्सचेंज और EMI ऑप्शन
यदि आप अपना पुराना स्मार्टफोन बदलते हैं, तो डिवाइस की स्थिति और मॉडल के आधार पर 60,300 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। बजट को आसान बनाने के लिए ग्राहक 10,317 रुपये प्रति माह की शुरुआती किस्त पर भी इसे घर ले जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- PM मोदी के मुरीद हुए इजरायली सांसद, मोदी- मोदी के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मिला ये सम्मान
iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन्स
एप्पल का यह डिवाइस न केवल डिजाइन बल्कि परफॉर्मेंस में भी बेमिसाल है। इसमें कंपनी का नवीनतम A18 चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को बेहद स्मूथ बनाता है। इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया है, जो 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। बैटरी की बात करें तो यह एक बार फुल चार्ज होने पर 22 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है। यह फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 25W तक की MagSafe वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें नया कैमरा कंट्रोल बटन दिया गया है। इसके फ्रंट में 48MP फ्यूजन सेंसर (f/1.6 अपर्चर), अल्ट्रा-वाइड 12MP लेंस (f/2.2 अपर्चर) दिया है। यह सेटअप 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी ज़ूम और बेहतरीन डेप्थ एडजस्टमेंट की सुविधा देता है।
