BSNL ने ग्राहकों की मांग पर फिर लॉन्च किया 1 रुपए वाला Freedom Plan, जानें सभी फायदे
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 12:07 PM (IST)
नेशनल डेस्क: देश की टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ग्राहकों की मांग को देखते हुए अपने पॉपुलर Freedom Plan को फिर से लॉन्च कर दिया है। यह प्लान केवल 1 रुपए में उपलब्ध है और सीमित समय के लिए वैध है। हम आज आप लोगों को इस प्लान से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी डिटेल बताने वाले हैं जिससे कि आपको बीएसएनएल फ्रीडम प्लान के बारे में सबकुछ पता हो। कंपनी के अनुसार, यह ऑफर 30 अप्रैल 2026 तक लिया जा सकता है।
नया SIM कार्ड और 30 दिन की वैधता
इस प्लान के तहत ग्राहक नया SIM कार्ड लेकर 30 दिनों तक BSNL की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है और उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो दूसरा नंबर रखना चाहते हैं या BSNL नेटवर्क को ट्राई करना चाहते हैं।
कॉल, SMS और डेटा की सुविधा
Freedom Plan के साथ ग्राहकों को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स की सुविधा मिलती है। साथ ही, रोजाना 100 SMS भेजे जा सकते हैं और 2GB डेटा भी मिलता है। यह डेटा इंटरनेट ब्राउज़िंग, सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे YouTube और Instagram रील्स देखने के लिए पर्याप्त है।
Aapka apna Freedom Plan laut aaya hai!
— BSNL India (@BSNLCorporate) April 7, 2026
Sirf ₹1 mein BSNL laya hai unlimited calls, 2 GB Data/ Day, 100 SMS/Day
Aaj hi apne retail store ya CSC par jayein aur iss offer ka laabh uthaaye.
it’s a comeback you can’t ignore! #BSNL #FreedomPlan #Rupeesone #BudgetPlan… pic.twitter.com/b2X1hGfLpD
प्लान की वैधता और इस्तेमाल
इस प्लान की वैधता नए BSNL SIM के एक्टिवेशन की तारीख से शुरू होती है और कुल 30 दिन की होती है। ग्राहक इस अवधि में बिना किसी रुकावट के प्लान की सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
किसके लिए है यह प्लान
BSNL का यह प्लान उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जो कम खर्च में बेसिक कॉलिंग, SMS और डेटा सुविधा चाहते हैं, दूसरा नंबर रखना चाहते हैं या BSNL नेटवर्क को टेस्ट करना चाहते हैं।
कंपनी का संदेश
BSNL ने कहा है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है और फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि भविष्य में यह प्लान फिर से कब आएगा। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ जल्द से जल्द उठाएं ताकि केवल 1 रुपए में इस प्लान के सभी फायदे हासिल कर सकें।
