PhonePe और Google Pay यूजर्स ध्यान दें! बिना डेबिट कार्ड के भी बदल सकते हैं UPI पिन, जानें आसान तरीका
punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 11:52 AM (IST)
नेशनल डेस्क: आज के समय में डिजिटल भुगतान लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। मोबाइल फोन के जरिए कुछ ही सेकंड में पैसे भेजना और प्राप्त करना अब बेहद आसान हो गया है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की वजह से ऑनलाइन लेनदेन तेज और सुविधाजनक हो गया है।
जितनी तेजी से डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ रहा है, उतना ही जरूरी है कि इसकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। खासतौर पर UPI PIN आपकी बैंकिंग सुरक्षा की सबसे अहम कड़ी होती है। इसलिए समय-समय पर इसे बदलना या अपडेट करना एक अच्छी आदत मानी जाती है। इससे किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी के खतरे को कम किया जा सकता है।
कैसे बदलें अपना UPI PIN
अगर आप अपना UPI PIN बदलना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया बहुत आसान है। लगभग सभी UPI ऐप्स में PIN बदलने का तरीका एक जैसा ही होता है।
UPI PIN बदलने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले अपने मोबाइल में मौजूद UPI ऐप खोलें। ऐप में प्रोफाइल फोटो या प्रोफाइल सेक्शन पर जाएं। यहां Bank Account या Payment Method का विकल्प चुनें। जिस बैंक खाते का PIN बदलना है, उसे सेलेक्ट करें। अब Change UPI PIN के विकल्प पर क्लिक करें। पहले अपना पुराना UPI PIN दर्ज करें। इसके बाद नया PIN डालकर कन्फर्म करें। कुछ मामलों में OTP या डेबिट कार्ड के जरिए वेरिफिकेशन करना पड़ सकता है। इन स्टेप्स के बाद आपका नया UPI PIN सेट हो जाएगा।
UPI PIN कब और क्यों बदलना चाहिए
डिजिटल सुरक्षा के लिए सिर्फ एक बार PIN बनाना काफी नहीं होता। साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर PIN बदलना जरूरी है।
इन बातों का हमेशा ध्यान रखें:
अपना UPI PIN किसी के साथ साझा न करें। कोशिश करें कि हर 3 से 6 महीने में PIN बदल दें। बहुत आसान या अनुमान लगाने वाला PIN न रखें। अगर आपको शक हो कि किसी को आपका PIN पता चल गया है, तो तुरंत उसे बदल दें। अनजान लिंक, फर्जी कॉल या मैसेज से सावधान रहें। अगर UPI PIN भूल जाएं तो क्या करें कई बार लोग अपना UPI PIN भूल जाते हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप इसे आसानी से रीसेट कर सकते हैं।
UPI PIN रीसेट करने का तरीका:
अपने UPI ऐप में लॉग इन करें। Bank Account सेक्शन में जाएं। यहां Forgot UPI PIN या Reset UPI PIN का विकल्प चुनें। अपने लिंक किए गए डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक दर्ज करें। इसके बाद कार्ड की Expiry Date (MM/YY) डालें। आपके बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
OTP दर्ज करने के बाद आप नया UPI PIN सेट कर सकते हैं। ध्यान रखें कि UPI PIN रीसेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड होना चाहिए और आपका डेबिट कार्ड सक्रिय होना जरूरी है।
