Micromax ने 699 रूपए में उतारा कैमरे वाला फीचर फोन

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2015 - 02:07 PM (IST)

नई दिल्ली: माइक्रोमैक्‍स ने भारत के फीचर फोन मार्केट को ध्‍यान में रखते हुए जॉय सीरीज को लांच किया है। इसकी कीमत 699 रुपए से शुरू है। 
 
पहला हैंडसेट जॉय एक्स-1800 में 1.76 ईंच स्क्रीन, 750 एमएएच बैटरी, 0.08 एमपी कैमरा, 4जीबी तक विस्तार योग्य मेमोरी तथा रेडियो एफएम है। इसकी कीमत 699 रुपए है। इसी विशेषता से युक्त लेकिन 1,880एमएएच बैटरी वाला माइक्रोमैक्स जॉय एक्स-1850 की कीमत 749 रुपए है।  
 
माइक्रोमैक्स ने एक बयान में कहा, ‘‘इन हैंडसेट के टिकाउपन तथा लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के कारण यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जो एक अलग हैंडसेट रखना चाहते हैं। 
 
कंपनी ने इन फोन को स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बैकअप फोन के तौर पर लॉन्च किया है। यानि स्मार्टफोन यूजर्स पॉवर बैंक चार्जर के अलावा बैकअप फोन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News