यह है दुनिया का सबसे छोटा चेस कंप्यूटर

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2015 - 10:49 AM (IST)

नई दिल्लीः फ्रांसीसी कंप्यूटर कोडर ने बूटचेस नामक एक ऐसा कंप्यूटर चेस बनाया है जिसे दुनिया का सबसे छोटा चेस माना जा रहा है। इसके सोर्स कोड को विंडोज़, मैक ओएस एक्स और लाइनेक्स पर भी चलाया जा सकता है।
 
इससे पहले दुनिया का सबसे छोटे कंप्यूटर शतरंज 1K-ZX था, जिसकी आकार 672 बाइट्स है। 1K-ZX के पास 33 सालों तक यह रिकॉर्ड रहा। इस बनाने वाले ओलीवियर पाउडेड ने बताया कि शुरूआत में उन्हें इतना छोटा चेस बनाना असंभव प्रतीत होता था। इस चेस का आकार केवल 487 बाइट्स है। 
 
उन्होंने कहा, "इससे यह भी ज़ाहिर होता है कि कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में सिर्फ़ गति ही नहीं आकार भी मायने रखता है।" 1K ZX चैस 1982 में बाज़ार में लाया गया था। इस चेस की निंदा भी हो रही है क्योंकि इसकी कुछ सीमाएं हैं। इतने छोटे शतरंज में ‘कासलिंग’ जैसा दांव नहीं खेला जा सकता।
 
इसके अलावा बूटचेस में प्यादों, वज़ीर वगैरह को अक्षरों में दिखाया गया है, आकार में नहीं। कुछ कमियों के बावजूद इतने छोटे शतरंज की प्रोग्रामिंग अपने आप में एक हैरतअंगेज़ काम है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News