5जी: अब इंसान ही नहीं मशीनें भी आपस में करेंगी बात

Thursday, Jun 27, 2019 - 01:13 PM (IST)

नई दिल्ली: 5जी के जरिए अब इंसान ही नहीं मशीनें भी आपस में बात कर सकेंगी। तकनीकी के क्षेत्र में आने वाले 2-3 वर्षों में 5जी के जरिए ये बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस तकनीकी को कुछ महीने पहले ही दक्षिण कोरिया में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है। जल्द ही यह तकनीक अमरीका समेत कई पश्चिमी देशों में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगी। वहीं साल 2022 तक भारत में इस सेवा को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने का अनुमान है।

बताया जा रहा है कि केन्द्र सरकार अगले 100 दिनों में इस सेवा का ट्रॉयल करने को तैयार है। इस बात की जानकारी केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नई सरकार में मंत्रालय संभालते ही दी थी। ऐसे में अगले दो साल में भारत में भी इस सुपरफास्ट इंटरनैट और मोबाइल नैटवर्क तकनीक की शुरूआत हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि 5जी सेवा में केवल इंसान ही नहीं, मशीनें भी एक-दूसरे से बात कर सकेंगी।

Seema Sharma

Advertising