2022 लैंड रोवर को किया गया रिवील, ये होंगे फीचर्स

Wednesday, Oct 27, 2021 - 05:38 PM (IST)

ऑटो  न्यूज़ : लैंड रोवर ने अपनी फिफ्थ-जनरेशन की रेंज रोवर लक्जरी एसयूवी रिवील की है। यह नई एसयूवी लैंड रोवर का रिडिज़ाइन, अपडेटेड, अपग्रेडेट और इलेक्ट्रिफाइड रुप होगा। नई रेंज रोवर को अगले साल ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद कंपनी द्वारा साल 2024 में इसका इलेक्ट्रिक मॉडल भी लॉन्च किया जाएगा,जोकि इस ब्रांड का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। 

इस बार की नई रेंज रोवर स्टैंडर्ड और लॉन्ग-व्हीलबेस दोनों ऑप्शंस में अवेलेबल होगी। जिसमें पहली बार सात सीटों का ऑप्शन दिया जाएगा। 

अगर बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें फ्लोटिंग 13.1 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस स्मार्टफोन मिररिंग, अमेज़न एलेक्सा स्पीच रिकग्निशन, एक नया 13.7-इंच हाई-डेफिनिशन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक अपग्रेडेड हेड-अप डिस्प्ले शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें पीछे बैठे पैसेंजर के लिए 11.4 इंच का टचस्क्रीन और 8.0 इंच का टच कंट्रोल पैनल भी दिया गया है।

कंपनी द्वारा नई रेंज रोवर में पहले से बेहतर पावरट्रेन दिया जाएगा। इसी के साथ लॉन्चिंग के तीन महीने बाद, इस एसयूवी को एक पेट्रोल-इलेक्ट्रिक प्लग-इन हाइब्रिड ऑप्शन के साथ जोड़ा जाएगा, जिसमें एक नई फ्लोर-माउंटेड 38.2kWh बैटरी दी जाएगी। 

अगर बात करें इसकी लॉन्चिंग की तो इस नई रेंज रोवर 2022 की दूसरी तिमाही में ग्लोबल लेवल पर बिक्री के लिए जाएगी और अनुमान है कि इसके बाद यह भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Piyush Sharma

Advertising