75 साल के फुटबॉलर पेले तीसरी बार बने दूल्हा, 33 साल छोटी है वाइफ

Monday, Jul 11, 2016 - 02:06 PM (IST)

साओ पाउलो: ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बना चुके महान फुटबॉलर पेले ने 75 वर्ष की उम्र में तीसरी बार विवाह रचाया है। पेले पिछले छह साल से अपनी प्रेमिका रही मार्सिया सिबेले आओकी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। पेले और आओकी 1980 के दशक में न्यूयार्क में मिले थे लेकिन 2010 में साओ पाउलो में एक एलेवेटर पर फिर से मुलाकात के बाद वे एक-दूसरे के करीब आए। आओकी अभी 42 वर्ष की है और व्यवसायी है।
 

वह 2012 से ही पेले के साथ सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखती रही हैं। यही नहीं हाल के वर्षों में जब पेले को अस्पताल जाना पड़ा तब भी आओकी उनके साथ रही। पेले ने कहा कि इस बार उन्हें जीवनभर के लिए सच्चा प्यार मिल गया है। इससे पहले पेले दो बार शादी कर चुके हैं जिनसे उन्हें पांच बच्चे हैं। पेले को दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में 1363 मैच खेले और 1281 गोल किए। इसमें से 91 गोल उन्होंने ब्राजील की तरफ से किए।

Advertising