जर्मन फुटबालर लुकास ने लिया संन्यास

Tuesday, Aug 16, 2016 - 12:22 PM (IST)

बर्लिन: जर्मनी के स्टार फुटबालर लुकास पोडोलस्की ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास की घोषणा कर दी है। 31 वर्षीय लुकास ने 2004 में हंगरी के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत 2006 में विश्वकप का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया था।  
 
2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुये विश्वकप में भी लुकास जर्मनी के अहम खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में दो गोल किए थे। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 129 मैचों में 29 गोल किए। हालांकि हाल के वर्षों में लुकास ज्यादातर स्थानापन्न खिलाड़ी की भूमिका में ही नजर आए थे। उन्हें यूरो कप में टीम में शामिल थे। वह पिछली बार यूरो कप में स्लोवाकिया के खिलाफ मैच में टीम की तरफ से खेले थे। लुकास ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि मैंने टीम के मैनेजर जोआकिम लो को इस बारे में बताया था कि अब मैं टीम की तरफ से और नहीं खेल सकता। हालांकि संन्यास लेने का निर्णय बेहद कठिन था। 
 

 

Advertising