पूर्व भारतीय फुटबालर का निधन, ममता बनर्जी ने जताया दुख

Sunday, Jul 10, 2016 - 11:46 PM (IST)

कोलकाता: पूर्व भारतीय फुटबालर अमल दत्ता का आज निधन हो गया। वह 86 साल के थे। उनके परिवार के अनुसार वह बीते पांच-छह महीने से बीमार चल रहे थे। 
 
उन्होंने खाना-पीना बंद कर दिया था। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि दत्ता ने रात करीब 8:10 बजे अंतिम सांस ली। दत्ता के परिवार में उनके बेटे आशीष औैर बेटी अनीता हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। 
Advertising