आईएसएल-2 के लिए मुंबई की टीम घोषित

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2015 - 04:35 PM (IST)

नई दिल्ली: मुंबई सिटी एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे सत्र के लिए 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें कई देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। मुंबई एफसी की घोषित टीम में भारत के कई खिलाड़यिों के अलावा ब्राजील, स्पेन, आयरलैंड, हैती, ट्यूनीशिया, फ्रांस और चेक गणराज्य के खिलाड़ी भी शामिल हैं। स्पेन के 29 वर्षीय डिफेंडर ऐटर फर्नांडिज लोपेज टीम में शामिल होने वाले सबसे नये विदेशी खिलाड़ी हैं।   

टीम के मार्की खिलाड़ी एवं मैनेजर निकोलस एनेल्का ने कहा, ‘‘मेरा विश्वास है कि टीम में अनुभव के साथ क्षमता भी है जिससे टीम लंबा सफर तय करेगी। टीम के सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से लबरेज हैं और खिताब पर नजरें जमाये हुये हैं। हमें विश्वास है कि दूसरे सत्र के मैचों में हमें प्रशंसकों का भरपूर सहयोग मिलेगा।’’ 

 सत्र की शुरुआत से पहले दुबई में अयास सत्र से लौटी मुंबई एफसी की टीम पूरे उत्साह से भरी हुई और टूर्नामेंट के लिये तैयार नजर आ रही है। अनुभवी भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़यिों की मौजूदगी से टीम बेहतर और सुसज्जित लग रही है। इस सत्र में मैनेजर एनेल्का और सहायक कोच ऑस्कर ब्रूजोन की निगरानी में टीम पांच अक्टूबर को एफसी पुणे सिटी के खिलाफ पहला मैच खेलने के लिये तैयार है।  

 
टीम इस प्रकार है- 
गोलकीपर- सुब्रत पाल, देबजीत मजूमदार, एल्बनो गोस।  डिफेंडर- फ्रैंत्ज बर्तिन, आशुतोष मेहता, डैरेन ओ डी, कीगन परेरा, पावेल सीमूव्स, किंगशुक देबनाथ, राविल्सन राड्रिग्ज, ऐटर फर्नांडिज लोपेज।  मिडफील्डर- जुआन अगुईलेर, क्रिस्टियन बुस्टोस, सेलिम बेनाचोर, प्रीतिश शिरोडकर, आंद्रे मोरित्ज, ब्रेंडन फर्नांडिज, गेब्रिएल फर्नांडिज, लालरिंदिका राल्टे, लालचुआनमाविया फनाई, संपत कुट्टमनी।  स्ट्राइकर- फ्रेडेरिक पिकिओने, सुनील छेत्री, सुभाष सिंह, निकोलस एनेल्का, सोनी नोर्डें।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News