यह दिग्गज खिलाड़ी गर्लफ्रेंड से बिना शादी किए ही बन गया दो बच्चों का बाप!

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2015 - 05:46 PM (IST)

बार्सिलोना: स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मैसी दूसरी बार पिता बन गए है। मैसी की गर्लफ्रेंड एंटोनेला रोकुजो ने शुक्रवार को एक निजी हॉस्पिटल में दूसरे बेटे को जन्म दिया। मैसी के भाई मेटियास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

बेटे का नाम मेटियो रखा गया है। 28 साल के मैसी बच्चे के जन्म के कारण शुक्रवार को प्रैकटिक्स में नहीं पहुंच सके। बता दें कि मैसी के पहले बेटे थियागो के जन्म 2012 में हुआ था। मैसी और एंटोनेला लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं, उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। 

एंटोनेला रिलेशनशिप में आने से पहले मॉडलिंग कर रही थी। जब लियोनेल मैसी ने एंटोनेला से अफेयर की बात स्वीकारी तो पह अपना करियर पीछे छोड़ चुकी थी। इस बारे में उनका कहना था कि अपना पूरा समय प्यार और घर को देना चाहती हैं। मैसी से अधिक महत्वपूर्ण उनकी जिंदगी में कुछ नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News