पाकिस्तान ने फ्लड गेट किए बंद, भारतीय सीमा में बाढ़ का पानी छोड़ा
punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2023 - 06:54 PM (IST)

फाजिल्का (लीलाधर): फाजिल्का क्षेत्र में भारत-पाक सीमा के साथ लगते क्षेत्रों में बाढ़ का पानी कहर मचा रहा है। वहीं पाकिस्तान ने सतलुज दरिया में बढ़ते पानी को देख भारतीय सीमा में बाढ़ का पानी छोडऩा शुरू कर दिया है जिसके बाद बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।
बी.एस.एफ. सूत्रों के अनुसार सरहद पर भारत-पाक सुरक्षा अधिकारियों की आपसी बातचीत में यह तय हुआ था कि हुसैनीवाला हैडवक्र्स से आने वाला पानी पाकिस्तानी सीमा पर सतलुज दरिया में छोड़ने के लिए पाकिस्तान 6 गेट खोल देगा।
3 दिन तक गेट खुले रहने से भारतीय सीमा से पाकिस्तानी सीमा में बाढ़ का पानी जाता रहा परंतु आज पाकिस्तान ने सुलेमानकी हैड के 6 गेट बंद कर दिए जिससे सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तानी पानी आ गया है। बी.एस.एफ. 55वीं बटालियन के अधिकारी और जवान ग्रामीणों के साथ मिल कर बाढ़ के पानी को रोकने के उपाय कर रहे हैं।