फैशन की दुनिया में कॉटन के कपड़े की इस तरह से करें सही पहचान (pics)

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2016 - 05:26 PM (IST)

आम लोगों के लिए गर्मियों में पहनने वाले कॉटन के कपड़े की सही तरीके से पहचान करना आसान नहीं होता जैसे कि सूट, शर्ट्स, टी शर्ट, पेंट्स, बच्चो के कपड़ें अादि। इसकी सही पहचान एक अनुभवी आदमी ही हाथ से छूकर कर सकता है। इसलिए आज हम आपको असली कॉटन के कपड़ों की पहचान करने के कुछ टिप्स बताएगें। तो आइए जानें...

 

- सबसे पहले असली कॉटन की पहचान करने के लिए कपड़े को कोने से फाड़ें। अगर यह आसान ले फट जाए तो इसका मतलब है कि कपड़ा असली कॉटन है।

 

- पहचान करने के लिए कॉटन के कपड़े को कोने से काटकर माचिस से जलाएं। अगर  कपड़ा जल जाए तो कपड़ा असली कॉटन का है। 

 

- अगर कपड़े को जलने के बाद में उसमें गांठ बन जाए, तो इसका मतलब है कि कॉटन के कपड़े में मिलावट है। 

 

- अाग लगने से कॉटन का कपड़ा तुरंत राख में तब्दील हो जाता है अौर दूसरे कपड़ों में गांठ बन जाती हैं।

 

- अगर फिर भी आपको लगे कि कॉटन के कपड़े में मिलावट है तो कॉटन की असली पहचान के लिए लैब में टेस्ट भी करना सकते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News