इस बार हॉटेस्ट ट्रैंड से बनाएं खुद को और भी सैक्सी ( देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2015 - 02:29 PM (IST)

स्ट्राइप्स वाले आउटफिट्स इस सीजन का हॉटेस्ट ट्रैंड बने हुए हैं। फैशन जगत से लेकर बॉलीवुड में स्ट्राइप्स आउटफिट का खुमार छाया हुआ है। बोल्ड स्ट्राइप्स खूब पसंद की जा रही हैं। आखिर यह बोल्ड एटीड्यूड को जो शो करती हैं। बात चाहे बॉयज़ की हो या गर्ल्ज की, सभी इसे किसी ना किसी तरीके से कैरी कर रहे हैं। अगर आपने स्ट्राइप लुक फॉलो किया है तो बेशक आप ट्रैंड अपडेट करके चल रही हैं। 

स्ट्राइप और चैक को मिक्स भी किया जा रहा है। ट्राइबल टच वाले स्ट्राइप प्रिंट्स के बोल्ड पैटर्न फैमिनिन चार्म देते हैं। मोटी और पतली स्ट्राइप्स का कॉम्बीनेशन आपको प्लेफुल लुक देता है। इन दिनों खूबसूरत रंगों में स्ट्राइप्स वाले टीज और टॉप की बहार आई हुई है। इनमें वैस्टर्न के साथ-साथ इंडियन वियर्स भी शामिल हैं। अगर आप दोस्तों के साथ बाहर जा रहे हैं तो बोल्ड कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

स्ट्राइप्स कभी भी फैशन से बाहर नहीं होतीं। इनका फैशन कुछ दिनों बाद रंग बदलकर वापस आ जाता है। इस पैटर्न में ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप कॉम्बिनेशन का काफी यूज होता है। ऑनलाइन मार्केट में भी इनका अच्छा कलैक्शन है। व्हाइट एंड ब्लू का कॉम्बिनेशन हमेशा से ही हॉट रहा है। ऐसे में इस कॉम्बिनेशन के साथ स्ट्राइप पैटर्न आकर्षण बढ़ाता है। तीन कलर्स की स्ट्राइप्स भी स्टाइलिश और कूल लुक देती हैं। अगर आपको फॉर्मल लुक चाहिए तो स्ट्राइप्स लाउड और कन्ट्रास्ट शेड्स में न हों। बोल्ड लुक के लिए आप ब्राइट कलर्स कॉम्बीनेशन चुन सकती हैं। 

कहा जाता है कि स्ट्राइप्स सिर्फ पतले लोगों पर ही अच्छी लगती है जबकि यह सही नहीं है। आप यदि अपनी फिगर को ध्यान में रखकर स्ट्राइप्स पहनेंगी तो ये आप पर भी खूब जंचेंगी। हैवी पार्ट के लिए वर्टिकल स्ट्राइप्स ट्राई करें। खडी धारियों वाली ड्रैस आपके वजन को कम दिखाने में मददगार साबित होती हैं। स्ट्राइप वाली टीज के साथ गहरे एक ही रंग की स्कर्ट, ट्राउजर या शॉर्ट्स पहन लें। यह आप पर कमाल की दिखेगी। अगर आपका बस्ट एरिया हैवी है तो आप लोअर स्ट्राइप्स वाला पहन सकती हैं।

लीन गर्ल्ज़ के लिए हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स आइडियल होती हैं। इससे आप बॉडी को थोड़ा हैवी लुक दे सकती हैं। चाहें तो पतली स्ट्राइप्स पहनें या फिर कम चौड़ी, यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है। ब्राइट कलर्स की हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स वाली वनपीस ड्रैस आज ही खरीद लीजिए और फिर देखिए आपको कितने कॉम्पलीमेंट्स मिलते हैं। यह ड्रैस आप पर बहुत फबेगी। चाहें तो इसके साथ लाइट जैकेट या वेस्टकोट भी पहन सकती हैं। यह लुक आपको डिफरेंट और अट्रैक्टिव लुक देगा।

स्ट्राइप्स को जेब्रा प्रिंट के नाम से जाना जाता है। ये आपको जेब्रा क्रॉसिंग या जेल आउटफिट का लुक ना दें, इसके लिए जरूरी है इस पैटर्न को समझदारी से वियर करना। बॉडी टाइप के हिसाब से अगर आप स्ट्राइप्स का पैटर्न चुनना जानती हैं, तो इससे बेहतर सेक्सी लुक किसी और आउटफिट से नहीं मिलेगा। हम आपको यहां कुछ टिप्स दे रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप स्ट्राइप्स को परफैक्टली कैरी कर पाएंगी और फिर आपको ये बना देंगे स्मार्ट एंड स्टाइलिश। 

इन बातों का भी रखें ध्यान

- अपनी बॉडी शेप के अनुसार स्ट्राइप्स ड्रैस को कैरी करें। ऐसे पैटर्न सिलेक्ट करें जो आपके बॉडी शेप को कॉम्पलीमेंट करें। बॉडी बल्की है तो इनर कर्व्स वाले स्ट्राइप्स पहनें और अगर बॉडी लीन है तो आउटर या बल्जी कर्व्स वाले स्ट्राइप्स आइडियल रहते हैं। 

- पैटर्न साइज को फ्रेम साइज से मैच करें। यानी अगर आपको सिर्फ टॉप पहनना है तो छोटे पैटर्नस सिलेक्ट किए जा सकते हैं। वहीं अगर पैंट ऑप्ट कर रही हैं तो लॉन्ग स्ट्राइप्स बैटर च्वॉइस होगी। 

- सिर्फ  हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स ही नहीं, कलरफुल जिग-जैग, वर्टिकल और कंटैम्परेरी स्ट्राइप्स भी ट्राई किए जा सकते हैं। एक शानदार स्ट्राइप्ड शर्ट को ट्राउज़र्स, शॉर्ट्स या डेनिम्स के साथ पहनें।

- अगर बॉटम में स्ट्राइप्स कैरी कर रहे हों तो अपर पार्ट प्लेन रखें। यही रूल तब फॉलो करें जब स्ट्राइप्स अपर पार्ट में पहन रहे हों।

- प्लेन शर्ट या टी-शर्ट के साथ हॉरीजॉन्टल या वर्टिकल स्ट्राइप्स जैकेट्स स्मार्ट लुक देती हैं।

- बॉयज़ भी कलरफुल स्ट्राइप्स पहन सकते हैं। मेन टीशर्ट के साथ स्ट्राइप्ड शर्ट्स, ब्लेजर्स, ट्राउजर्स, जैकेट्स ट्राई कर सकते हैं।

 

                                                                                                                                                                  -मीनाक्षी गांधी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News