ध्यान में रखें मराठी दुल्हन श्रृंगार के लिए जरुरी ये बातें (pics)
punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2016 - 02:45 PM (IST)

हर देश की अपनी परंपराएं और रीति रिवाज होते हैं। शादी से जुड़े भी कई रीति-रिवाज हैं जो अलग-अलग देश में मनाए जाते हैं। यहां शादी का मतलब सिर्फ दो अातमाअों का मेल नहीं बल्की दो परिवारो का मिलन है। शायद इसी वजह से बाहरी देशों में भी भारत में होने वाली शादियों के तरीकों और परम्पराओं को पसंद किया जाता है।
अाज हम अापको मराठी दुल्हनों के श्रृंगार की कुछ चीजों के बारे में बताएगें। मराठी शादियों में दुल्हनों को विशेष प्रकार से सिल्क की साड़ी अौर गहने पहना कर तैयार किया जाता है। तो अाइए जानते है मराठी दुल्हनों के श्रृंगार के लिए इन चीजों के बारे में।
- सिल्क की साड़ी
मराठी शादियों में दुल्हनों को परम्पराओं को ध्यान में रखते हुए विशेष तरीके से पीली, लाल या औरेंज रंग की सिल्क साड़ी पहनाई जाती है। वैसे तो मराठी चलन में लाल रमग की साड़ी पहनने की परम्परा है।
- चूड़ा
वैसे तो हमारे प्रांत में शादियों में दुल्हनों को लाला रंग का चूड़ा पहनाया जाता है पर मराठी शादियों में दुल्हनों को हरे रंग का चूड़ा पहनाया जाता है।
- नथ
यहां पर जब दुल्हन का श्रृंगार किया जाता है तो मोतीयों वाली नथ को सासे प्रमुख माना जाता है।
- तनमानी
मराठी शादियों में दुल्हन मोतियों वाला नेकलेस पहनती है, जिसे तनमानी कहां जाता है।
- मुंडावलया
यहां पर शादी में दुल्हन एेेसी ज्वैलरी पहनती है जो कि मोतियों से बनी होती है। इसे वह अपने माथें पर भी पहनती है। जिसे मुंडावलया कहां जाता है।
- चांद बिंदी
वैसे तो लड़कियां चंद्र आकार की बिंदी लगाना पसंद नहीं करती पर मराठियों में चंद्र आकार की बिंदी अवश्य लगाई जाती है।
- वाकी
यह भुजाओं पर पहनने वाला गहना होता है। मराठी शादियों में इसे दुल्हन के दोनों हाथों की बाजुओं में पहनाया जाता है।
- खोपा
मराठी शादियों में दुल्हन के बालों को कसकर जूड़ा बना कर उसमें अलग-अलग तरीके से सजाया जाता है। होने वाली दुल्हन के जूड़े में फूल आदि लगाकर तैयार किया जाता है।