स्टाइलिश नेल आर्ट से बनाएं अपने हाथ और भी खूबसूरत (PICS)

Wednesday, Oct 21, 2015 - 03:49 PM (IST)

फेस्टिव सीजन में सेलिब्रेशंस के काफी अवसर होते हैं, इसलिए सजने-संवरने का कोई भी मौका शायद ही कोई महिला खोना चाहती हो। त्योहारों पर अपने लुक्स के साथ अगर आप कोई प्रयोग करना चाहती हैं तो नेल आर्ट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है...

नाखूनों को आकर्षक और स्टाइलिश लुक देने के लिए नेल पेंट अब बीते जमाने की बात है। हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में नेल आर्ट बैस्ट अॉप्शन है। यह एक ऐसा आर्ट है जिससे न सिर्फ हम अपने नाखूनों को ही कलर और शेप दे सकते हैं, बल्कि अपने मनचाहे डिजाइन को भी नाखूनों पर सजा सकते हैं। चाहे आप ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रही हैं, फ्यूज़न या वेस्टर्न, नेल आर्ट डिजाइंस सबके साथ खूबसूरत लगता है। 

नेल आर्ट डिजाइंस देखने में बेहद सुंदर लगते हैं लेकिन बनाना उतना ही मुश्किल लगता है, लेकिन असल में ऐसा है नहीं। हम आसानी से अपनी पसंद के नेल आर्ट डिजाइंस घर पर ही बना सकते हैं। नाखूनों को सजाने-संवारने के लिए मार्केट में कई तरह बेहतरीन विकल्प जैसे एयरब्रश नेल आर्ट, फ्री स्टाइल आर्ट, स्टैंप आर्ट, 3डी नेल आर्ट, वाटर मार्बल, स्टिकर आदि मौजूद हैं। अपनी सुविधा और पसंद से आप अपने नेल्स पर इनमें से कोई भी प्रयोग कर सकती हैं।

एयरब्रश नेल आर्ट

इसमें एयरब्रश मशीन से नाखूनों पर तरह-तरह की डिजाइन बनाई जाती है। एयरब्रश तकनीक से कई रंगों का एक साथ प्रयोग कर सकते हैं लेकिन अगर आप पहली बार एयरब्रश का इस्तेमाल अपने नाखूनों पर कर रही हैं तो दो रंगों से ज्यादा का प्रयोग न करें। यह आपके बहुत सारे कलरफुल कपड़ों से मैच करेगा। साथ ही यह आपके स्टाइल को नया लुक देगा जिससे आप रोज़ बदल भी सकती हैं।

फ्री स्टाइल नेल आर्ट 

फ्री स्टाइल नेल आर्ट में आप नेल ब्रश, फैन ब्रश, शेडिंग ब्रश या ग्लिटर डस्ट ब्रश आदि की मदद से किसी भी तरह का आर्ट बना सकती हैं। सबसे पहले नेल्स पर मनपसंद रंग की नेल पेंट का कोट लगा लें। अब अलग-अलग साइज के बारीक पेंट ब्रश अलग-अलग कलर्स के नेल पेंट में डुबोएं और नेल्स पर कोई फंकी डिज़ाइन बना लें। सूख जाने पर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट का एक टॉप कोट लगा लें।

स्टैंप नेल आर्ट 

इसमें स्टैंप से नाखूनों पर डिज़ाइन बनाया जाता है। अगर आप घर पर पहली बार नेल आर्ट ट्राई कर रही हैं तो यह सबसे आसान तरीका है। इसमें समय कम लगता है और गलतियों की गुंजाइश बहुत कम होती है। अगर आपका फटाफट कहीं जाने का प्रोग्राम बन जाता है तो स्टैंप आर्ट सबसे बेहतर विकल्प है। मनपसंद कलर का नेलपेंट लगाएं, उस पर डिज़ाइन की स्टैंप लगाएं, सूख जाने पर ट्रांस्पेरेंट नेल पेंट का एक टॉप कोट लगा लें।

3डी और वाटर मार्बल आर्ट

नेल आर्ट की यह सबसे नई तकनीक है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि आपके नेल्स पर जो भी डिजाइन बना होगा, वह 3 डाइमैंशनल इफैक्ट देगा। नाखूनों पर फूल, कैरेक्टर या अक्षरों के डिजाइन काफी चलन में हैं। इस आर्ट में नाखूनों पर कई रंगों के नेल-पेंट से मार्बल इफैक्ट दिया जाता है। इसके साथ ही, क्रिस्टल का काम और 3-डी स्टीकर देकर भी नाखूनों पर इस तरह के प्रयोग किए जाते हैं।

नेल स्ट्राइप आर्ट

ये भी एक प्रकार के स्टीकर ही हैं जिन्हें नेल पॉलिश लगाने के बाद नाखूनों पर लगा सकते हैं। ये बाजार में हॉरीजेंटल, वर्टिकल, डायगनल स्ट्राइप्स इत्यादि विभिन्न पैटर्न में उपलब्ध हैंं। आप अपन नाखूनों के हिसाब से मनचाहा स्टीकर नेल पॉलिश या ग्लिटर के साथ भी लगा सकती हैं। नेल स्ट्राइप आर्ट को बेहतरीन लुक देने के लिए ट्रांसपेरेंट नेल पेंट का एक टॉप कोट जरूर लगाएं। यह नेल आर्ट आपके हाथों पर क्लासिक लुक देगा। इन्हें आप ऑफिस भी लगा के जा सकती हैं।

                                                                                                                                                          - मीनाक्षी गांधी

Advertising