फैशन और स्टाइल से जुड़ी ये चीजें पहुंचा सकती हैं अापको नुकसान (pics)

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2016 - 02:36 PM (IST)

आजकल ज्यादातर लड़कियां फैशनेबल दिखने के लिए तरह-तरह के कपड़े पहनती हैं। वह बाजार से छोटे अौर बड़े कपड़े जाकर पहनती हैं। पर वह यह नहीं जानती कि इसे पहनने से उन्हें कई बीमीरियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज हम अाप को फैशन में अाने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएगें जों अापकी कमर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में...

 

- टाइट पेंसिल स्कर्ट

जमाने के बदलने के साथ आजकल हर औरत का पहनावा भी बदल गया है। पहले वह पैरों तक घाघरा पहनती थी पर आज उसकी जगह स्कर्ट पहनती हैं। वह स्कर्ट पहन कर अच्छी तो लगती है पर उन्हें इसे पहनने से काफी तरह की समस्याअों का सामना भी करनी पड़ता है। ऐसी टाइट पेंसिल स्कर्ट पहन कर मांसपेशियों में खिंचाव होने लगता है, जिसके कारण उन्हें कमर या डिस्क की समस्या हो जाती है।

 

- हैंडबैग

लड़कियां ज्यादातर बड़े बैग में अपनी सुविधा के हिसाब से सामान डाल कर कैरी करती है। एेसा करने से बैग ज्यादा भारी हो जाता है, इसलिए इसे कैरी करने के लिए लड़कियों का हाथ ऊपर उठा हुआ रहता है। जिससे उनकी रीड की हड्डी में समस्या आने के साथ कमर में दर्द होता रहता है।

 

- फ्लिप फ्लॉप्स

लड़कियां ज्यादातर फ्लिप फ्लॉप्स पहन कर अपने अाप को काफी आरामदायक समझती हैं, पर एेसी नहीं हैं। एेसी फ्लिप फ्लॉप्स भी अापको काफी नुकसान पहुंचता सकती है। 

 

- हाई हील्स

छोटी हाइट वाली लड़कियां ज्यादातर हाई हील्स पहनती हैं ताकि वह लम्बी दिखे। पर इसे पहनने से पिंडली की मसल्स पर इसका बुरा असर पड़ता है अौर वह छोटी होने लगती है। जिसके कारण रक्त प्रवाह बाधित होने से कई परेशानियां आ जाती है। इसे कमर को भी नुकासान होता है।

 

- स्किनी जीन्स

स्किनी जीन्स शरीर से पूरी तरह से चिपकी होती है। इसे पहन कर काम करने में बहुत मुश्किल आती है। इसे पहनने से हमारी कमर, कूल्हों व जांघो पर काफी ज्यादा दबाव पड़ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News