फैशन ट्रेंड में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो अपनाएं दीपिका के ये देसी स्टाईल (pics)

Tuesday, Mar 22, 2016 - 12:04 PM (IST)

अाज हम अापसे दीपिका पादुकोण के कुथ देसी स्टाइल्स के बारे में बात करेगे। इस अभिनेत्री में अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। आप सब ने तस्वीरों में इसे बिकनी से लेकर हर तरह के वेस्टर्न ड्रेसेस में देखा होगा। दीपिका पादुकोण में फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत ओम शांति ओम से की थी। बहुत सी एेसी फिल्मों में दीपिका को वेस्टर्न के साथ-साथ इंडियन लुक में भी देखा गया है। फैशन के तौर पर देखा जाए तो दीपिका हर तरह की देसी पोशाक में भी बहुत ही खूबसूरत दिखती है। इसलिए आज हम आपको फैशन ट्रेंड में स्टाइलिश दिखने के लिए दीपिका के कुछ देसी स्टाइल्स के बारे में बताएगे। तो आइए तस्वीरों में देखते है दीपिका पादुकोण के देसी स्टाइल...

 

- ब्लैक साड़ी

दीपिका पादुकोण ने सेकंड हैंड जवानी गीत में एक शॉर्ट ब्लाउज के साथ ब्लैक कलर की एक स्टाईलिश साड़ी पहना हुई थी। इस ड्रेस को सब्सयाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। वह इसमें बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही थी।

 

- ब्लू साड़ी

बदतमीज दिल गीत में दीपिका ने कोबाल्ट ब्लू रंग की गोल्डन बार्डर वाली साड़ी पहनी थी। जिसे पहन कर उनकी लुक काफी हॉट लग रही थी। 


- हॉफ साड़ी

चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका में साउथ इंडियन साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में मल्टीडाइमेंशनल ड्रेस की पूरी खूबियां थी।इसमें साड़ी के साथ दीपिका में किसी तरह की ज्वैलरी भी नहीं पहनी थी। दीपिका की पहनी यह सभी साड़ीया अभी भी साउथ इंडियन गर्ल्स में काफी पॉपुलर है।

 

- सिल्क का लहंगा एंड दुप्पटा

दीपिका पादुकोण ने चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म में ब्रेक के बाद गोल्डन फैंसी फैब्रिक से बना हुआ ब्लाउज, सिल्क और जॉर्जेट का लहंगा और दुपट्टा पहना था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी।

 

- सिंपल सलवार कुर्ती

हैप्पी न्यू ईयर फिल्म में दीपिका में सिंपल सलवार कुर्ते के साथ मेसी चोटी करके टिपिकल इंडियन गर्ल की लुक में दीखाई दी थी।

 

- रामलीला स्टाईल लहंगा

दीपिका ने रामलीला में हेवी कढ़ाई वाला अम्ब्रेला स्टाइल लहंगा पहना था। इसे पहन कर दीपिका ने गरबा खेला था। यह रामलीला स्टाइल लहंगा पहन कर आप भी बहुत ही खूबसूरत दिखेगी।

Advertising