बिपाशा बसु ने पहनीं अपनी शादी में ये ड्रैसेज (PICS)
punjabkesari.in Thursday, May 05, 2016 - 02:45 PM (IST)

लड़का हो या लड़की शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन पार्टनर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बहु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर भी 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए।
शनिवार को मुंबई में उनकी शादी बंगाली रीति रिवाज से हुई, जिसमें करण ग्रोवर सफेद शेरवानी के साथ ट्रैडीशनल धोती पहनें नजर आए। वहीं, बिपाशा ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा तैयार किया गया लाल रंग का वैडिंग लहंगा पहना था, जिस पर हैवी गोल्डन एम्ब्रायडरी वर्क किया गया था। लहंगे के साथ उन्होंने बंगाली ट्रैडीशनल टॉपर, बड़ी लाल बिंदी, कुंदन ज्वैलरी के साथ, कुंदन की नथ मांग-टिका वियर किया, जिसमें वह एक दम बंगाली दुल्हन की प्रफैक्ट लुक में नजर आईं। शादी के बाद शाम को रिसेप्शन पार्टी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के नामी सितारे शामिल हुए।
शादी से एक दिन पहले यानि 29 अप्रैल को मुंबई के विला 69 में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के मेहंदी और संगीत फंक्शन का आयोजन किया गया। मेहंदी और संगीत फंक्शन में बिपाशा सिक्विंड गोल्डन ब्लाऊज के साथ पिंक प्रिंटेड लहंगे में नजर आई, जिसके साथ उन्होंने फ्लोरल पैटर्न ज्वैलरी हेलो क्राऊन, बाजु बंध पहनेें।
इस मौके पर पहुंची शिल्पा शैट्टी कुंदरा और उनकी बहन शमिता शैट्टी दोनों एथनिक ड्रैस में नजर आईं। शिल्पा ने डिजाइनर अर्पिता मेहता की यैलो और बेज कलर कॉबिनेशन ड्रैस वियर की, जिसमें वह काफी डिसेंट लुक में दिखीं।
वहीं शमिता शैट्टी सनशाइन यैलो सूट और राज कुंदरा ब्लू कुर्ता पजामा में नजर आए। सिंगर और एक्टरेस सौफी चौधरी डिजाइनर सुकृति और आकृति की यैलो शरारा ड्रैस में नजर आई, उन्होंने इसके साथ चांद बाली एयररिंग वियर किए थे।
मुंबई के हाई-एंड होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। वैडिंग रिसेप्शन पार्टी में भी बिपाशा बेहद गॉर्जियस दिखीं। रिसेप्शन में भी बिपाशा फैशन डिजाइनर सब्यासाची की क्रीमी गोल्डन ड्रैस में नजर आई। वहीं, करन ब्लैक एंड व्हाइट सूट पहन डापर लुक में दिखाई दिए।
अभिनेत्री एेश्वर्या राय बच्चन फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मिरर वर्क ब्लैक और ग्रै ड्रैस में स्टनिंग लुक में नजर आई। वहीं. उनके पति अभिषेक बच्चन भी उनकी ड्रैस के साथ मैच करते ब्लैक एंड व्हाइट आऊटफिट में नजर आए। सोनम कपूर हर बार की तरह इस पार्टी में भी बिलकुल डिफरैंट लुक में दिखाई दीं। उन्होंने फैशन डिजाइनर निकाशा तावड़े की स्ट्रैपलेस ब्लाऊज साड़ी पहनी। वहीं, अभिनेत्री तब्बू व्हाइट और बेज कलर की साड़ी में एैलीगेंट लुक में नजर आई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान गोटा वर्क वाले लाइट ब्लू लहंगे में नजर आई। क्यूट गर्ल की पहचान रखने वाली जेनेलिया डिसूजा ने प्रिंटेड मैक्सी ड्रैस वियर की। वहीं, बिपाशा के एक्स ब्वॉयफ्रैंड डिनो मौर्या ब्लैक सूट में नजर आए।