उन दिनों में महिलाएं रखें 6 बातों का खास ध्यान

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2015 - 03:19 PM (IST)

आज भी बहुत सारी महिलाओं को स्वयं से जुड़ी अहम बातों के बारे में जानकारी नहीं हैं। जिसका एक कारण यह है कि कुछ गुप्त बातों पर वह खुलकर बात नहीं करती और इस मुद्दे पर बात करने पर वह हिचकिचाहट महसूस करती हैं। जैसे कि मासिक धर्म यानि महीने बाद महिलाओं को आने वाली माहवारी।

हमारे समाज में मासिक धर्म में महिलाओं को कई चीजों से दूर रखा जाता है, जिस वजह से वे खुद को अपवित्र मानती हैं और इस दौरान बरते जाने वाले एहतियातों पर ध्यान नहीं देती हैं। इस तरह उनका खुद का स्वास्थ्य खतरे में पड सकता है।

उन दिनों में पहने जाने वाले कपड़े का पुनः उपयोग उन्हें कई जानलेवा बीमारियों की चपेट में ला खडा करता है। हम आपको पीरियड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में सुचेत कर रहे हैं ताकि उन दिनों में आप इन बातों का ख्याल रखें।

1. इन दिनों एक ही ब्रांड का सैनिटरी नैपकिन इस्तेमाल करें। अक्सर हम जांचने के लिए अलग-अलग ब्रांड के सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करते हैं। अगर कोई ब्रांड का नैपकिन आपको सूट ना करे तो उसे इस्तेमाल करना छोड़़ दें।समय-समय पर अपने पैड को बदलते रहें मासिक धर्म में बहने वाला खून शरीर से बाहर निकलते वक्त शरीर के सहज जीवों से दूषित हो जाता है। 

2. माहवारी के दिनों में अपनी योनि को रोज पानी से धोएं। यह आदत योनि से आने वाली गंध को भी मिटा देगी।

3. अक्सर हम शरीर के अन्य हिस्सों की तरह योनि को भी साबुन से साफ करते हैं। जबकि साबुन योनि पर मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का खात्मा करता है एवं संक्रमण का कारण बनता है। योनि को साफ करने के लिए आपको केवल थोडे से गुनगुने पानी की जुरूरत है क्योंकि हमारी योनि अच्छे व बुरे बैक्टीरिया की पहचान करने में पूरी तरह से सक्षम है। 

4. एक समय में एक ही विधि का प्रयोग करें। कुछ महिलाएं अधिक बहाव के दिनों में सैनिटरी पैड के साथ टैंपान या कपडे़ु का इस्तेमाल करती है। मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाला कपड़ा पूरी तरह से साफ नहीं रहता है व पैड के साथ कपडे़ का इस्तेमाल आपको एक अन्य समस्या में डाल सकता है। इसके अलावा आपको संक्रमण का भी खतरा रहेगा। 

5. मासिक धर्म में महिलाओं को थकन महसूस होती है तथा उनकी कमर में दर्द रहता है। पिरीअड के दौरान कुछ औरते चिडचिडी भी हो जाती हैं। ऐसी स्थिति से राहत पाने के लिए गर्म पानी से नहाएं। नहाने से केवल हमारे शरीर से दुर्गंध ही नहीं जाती बल्कि हममें एक ताजगी आ जाती है। ये ताजगी हमारे पूरे दिन को आरामदायक बना देती है।

6. जरूरी चीजों के साथ तैयार रहें महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म से गुजरना पडता है। ऐसे समय में सैनिटरी नैपकिन के साथ अन्य जरूरी चीजों का भी साथ में होना बहुत जरूरी है। स्वच्छता व सेहत को बनाए रखने के लिए आप टिशू पेपर, हैंड सैनिटाइजर, तौलिए, एंटीसेप्टिक दवा, पानी की बोतल व खाने-पीने की पौष्टिक चीजों को अपने साथ रखें।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News