मर्द चाहते हैं चौड़े और मजबूत कंधे तो कारगार हैं ये कसरतें

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2015 - 04:33 PM (IST)

महिलाओं की तरह पुरुषों को भी सजने-संवरने का शौक होता है हालांकि उनके शौक महिलाओं की तरह मैकअप या हाई हीलस पहनने जैसे तो नहीं होते लेकिन हां महिलाओं की तरह सुडौल शरीरिक काया पाने के वह क्रेजी होते हैं। 

पुरुष ज्यादातर लंबा कद, सीक्स पैकस, चौड़े और मजबूत कंधों की ख्वाहिश रखते हैं। चौड़े और मजबूत कंधों की ख्वाइश इसमें सबसे ज्यादा होती है। क्योंकि इससे मर्द काफी आकर्षक लगते हैं।  

जा‌न‌िएं, कंधों को मजबूत और चौड़ा बनाने वाली कसरतों के बारे में। सबसे पहला स्टैप जो ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि सबसे पहले कोई भी वेट और कसरत करने से पहले वार्मअप और कार्डियो कसरतें करें और फिर ही इन कसरतों को करें। 

1.सबसे पहली कसरत है मिलिट्री प्रेस। इसे बैठकर या खड़े होकर कर सकते हैं। सिंगल या डबल वेट में से किसी का भी अपनी सुव‌िधानुसार चयन करें। सावधानी से वजन उठाते हुए अपने कंधों तक वेट रखें। गहरी सांस लें। अब वेट को ऊपर उठाते हुए सांस छोड़ें। 

2.साइड लैटरल डंबल रेज़ के लिए दोनों हाथों में डंबल लेकर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथ दोनों जांघों से लगे होने चाह‌िए। अब डंबल्स को दोनों हाथों से उठाएं। हाथ कंधों के समानांतर लाएं। इस दौरान गहरी सांस छोड़ें। फिर हाथों को सांस खींचते हुए नीचे लाएं।

3.हॉलीवुड अभिनेता अर्नार्ल्ड शेजनर के नाम पर रखी गई अर्नार्ल्ड प्रैस कसरत भी कंधों को मजबूत बनाने में मददगार है। इसे करने के लिए बंच पर बैठ जाएं। दोनों हाथों में डंबल लें और सीने के सामने हाथ रखें। अब कोहनी को सीने का सामने रखते हुए हाथों को उठाएं। दोनों हाथों को सामने से धीरे-धीरे कानों का समानांतर ले जाएं। और फिर ऊपर उठाएं। इसी प्रक्रिया में हाथों को नीचे भी लाएं। 

 

ध्यान रहे कि यह सब कसरत आप कुशल प्रशिक्षक के निर्देशानुसार में ही दोहराएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News