Zareen Khan की मां का निधन, लंबे समय से थीं बीमार...आज होगा अंतिम संस्कार
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 10:57 AM (IST)
Mumbai : बॉलीवुड एक्ट्रेस Zareen Khan और उनकी बहन Sana Khan पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां परवीन खान का बुधवार को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस दुखद खबर की पुष्टि जरीन खान की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर की।

सोशल मीडिया के जरिए दी गई जानकारी
एक्ट्रेस की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक बयान साझा करते हुए बताया कि परवीन खान ने 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। बयान में उन्हें परिवार का बेहद प्यारा सदस्य बताते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
लंबे समय से चल रही थी तबीयत खराब
बताया जा रहा है कि परवीन खान काफी समय से बीमार थीं। जरीन खान भी लगातार सोशल मीडिया पर अपनी मां की सेहत से जुड़ी जानकारी साझा कर रही थीं और फैंस से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने की अपील कर रही थीं। ऐसे में उनके निधन की खबर ने सभी को गमगीन कर दिया है।

जरीन खान का फिल्मी सफर
Zareen Khan ने अपने करियर की शुरुआत शॉर्ट ड्रामा ‘फिर से रीस्टार्ट’ से की थी। इसके बाद साल 2010 में Salman Khan के साथ फिल्म Veer से बॉलीवुड में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया।
हालांकि इस फिल्म के बाद उन्हें उम्मीद के मुताबिक बड़े प्रोजेक्ट्स नहीं मिल सके। बाद में वह ‘हाउसफुल 2’, ‘अक्सर 2’ और ‘हेट स्टोरी 3’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। जरीन खान को आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में देखा गया था।

इस मुश्किल घड़ी में फैंस और इंडस्ट्री के लोग जरीन और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
