“अलविदा माय लव…” दादी Asha Bhosle के जाने से टूटीं Zanai Bhosle, पोस्ट में बयां किया दर्द

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 11:13 AM (IST)

Asha Bhosle : संगीत जगत की महान गायिका Asha Bhosle के निधन से देशभर में शोक की लहर है। 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 92 वर्ष की उम्र में उनके जाने से भारतीय संगीत का एक सुनहरा अध्याय समाप्त हो गया। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जहां उनके चाहने वालों और करीबी लोगों की आंखें नम नजर आईं।

Zanai Bhosle Emotional Post

इस मुश्किल घड़ी में उनकी पोती Zanai Bhosle पूरी तरह टूट गई हैं। अंतिम संस्कार के दौरान वे खुद को संभाल नहीं पाईं और लगातार भावुक दिखीं। वहां मौजूद लोग उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए, लेकिन दादी के जाने का गम उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था।

जनाई और आशा भोसले के बीच बेहद खास रिश्ता था। दोनों को अक्सर साथ में इवेंट्स और फंक्शन्स में देखा जाता था। दादी के निधन के बाद जनाई की जिंदगी में एक गहरा खालीपन आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर करने की कोशिश की, लेकिन भावुकता के कारण ज्यादा कुछ लिख नहीं पाईं। उन्होंने बस उन सभी लोगों का दिल से आभार जताया, जिन्होंने उनकी दादी को सम्मान और प्यार दिया।

Zanai Bhosle Emotional Post

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जनाई ने लिखा कि भावनाएं इतनी गहरी हैं कि उन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जब भी खुद को संभाल पाएंगी, तब विस्तार से अपने दिल की बात लिखेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि उनकी दादी को जो सम्मान और प्यार मिला, वह उसकी पूरी तरह हकदार थीं और वे हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

जनाई ने एक और तस्वीर शेयर करते हुए दादी को बेहद भावुक अंदाज में अलविदा कहा। उन्होंने लिखा, “अलविदा माय लव, मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा हिस्सा।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News