''भूत बंगला'' से अक्षय कुमार का वीडियो वायरल, बिना सिर वाले भूत के साथ मस्ती करते आए नज़र
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 02:28 PM (IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड की सुपरहिट एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी Akshay Kumar और Priyadarshan पूरे 14 साल बाद फिल्म Bhoot Bungla के जरिए बड़े पर्दे पर साथ लौट रही है। हिंदी सिनेमा की कई आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों के बाद अब यह जोड़ी हॉरर-कॉमेडी के अंदाज़ में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म उस पुराने दौर की सिचुएशनल कॉमेडी और बेहतरीन टाइमिंग को वापस लाने का वादा करती है, जिसने दर्शकों को सालों तक हंसाया।
बिना सिर वाले भूत के साथ अक्षय की मजेदार बातचीत
फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पहले से ही हाई थी, लेकिन हाल ही में अक्षय कुमार द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया। वीडियो में अक्षय एक बिना सिर वाले भूत के साथ चलते नजर आते हैं और बेहद कैजुअल अंदाज़ में सवाल करते हैं- 'क्या भूत वास्तव में होते हैं?' इसके बाद भूत के साथ उनकी मजेदार बातचीत होती है। भूत कहता है कि उसे खुद नहीं पता, क्योंकि उसके पिता उसकी मां को भूत बताते थे और मां उसके पिता को! आखिर में वह इसे अफवाह बताकर बात खत्म कर देता है। डर और कॉमेडी का यह मिश्रण अक्षय की सिग्नेचर स्टाइल को पूरी तरह दिखाता है।
‘राम जी आके भला करेंगे’ बना सुपरहिट
फिल्म का पहला गाना Ram Ji Aake Bhala Karenge रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इस ट्रैक ने 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं, जो इस बात का सबूत है कि फैंस इस जोड़ी की वापसी को लेकर कितने उत्साहित हैं।
स्टारकास्ट और रिलीज डेट
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव नजर आएंगे। निर्देशन प्रियदर्शन का है, जबकि निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने किया है। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हॉरर और कॉमेडी का यह तड़का दर्शकों को एक बार फिर थिएटर तक खींचने के लिए तैयार है।
