रिलीज होते ही छाई यामी गौतम की ''नई नवेली'', पहले दिन का किया 4.6 करोड़ का कलेक्शन

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 02:16 PM (IST)

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। यामी गौतम धर की फिल्म 'नई नवेली' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन ₹4.6 करोड़ का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (GBOC) दर्ज करते हुए हिंदी फिल्मों के बीच नंबर वन स्थान हासिल किया है। फैंटेसी, ह्यूमर, लोककथाओं और मसाला एंटरटेनमेंट से सजी इस फिल्म को दर्शकों के लिए एक अलग तरह की पेशकश माना जा रहा है। फिल्म में यामी गौतम धर का नया और अनोखा अवतार देखने को मिल रहा है, जो इसकी खासियत में शामिल है।

फैंटेसी और लोककथाओं का अनोखा मेल है 'नई नवेली'
'नई नवेली' भारत की अपनी फैंटेसी एंटरटेनर है, जिसमें लोककथाओं को दिलचस्प ट्विस्ट, अनोखे किरदारों और भरपूर मनोरंजन के साथ पेश किया गया है। फिल्म की कहानी अच्छाई और बुराई के बीच होने वाली लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें ह्यूमर, ड्रामा और रोमांच का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो इसे आम फिल्मों से अलग बनाता है।

फिल्म में यामी गौतम धर एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके किरदार और कहानी की फैंटेसी दुनिया को खास तरीके से पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। वहीं, फिल्म के अन्य कलाकार भी कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। मनोरंजन के अलग-अलग रंगों से सजी यह फिल्म दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश करती है।

पहले दिन की कमाई से बढ़ीं उम्मीदें
रिलीज के पहले दिन ₹4.6 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ 'नई नवेली' ने अच्छी शुरुआत की है। फिल्म की अनोखी कहानी, कलाकारों की परफॉर्मेंस और फैंटेसी से भरपूर अंदाज को इसकी प्रमुख खूबियों के तौर पर पेश किया जा रहा है। अब सभी की नजरें इसके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं, जिससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की आगे की दिशा का अंदाजा लग सकेगा।

बालाजी मोहन ने किया है फिल्म का निर्देशन
'नई नवेली' का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में यामी गौतम धर के अलावा आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। अमेजन MGM स्टूडियो और कलर येलो के बैनर तले बनी 'नई नवेली' अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंटेसी और मनोरंजन पसंद करने वाले दर्शक इस वीकेंड फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News