महाकाल की शरण में पहुंचे Yami Gautam और Aditya Dhar, उज्जैन में लिया बाबा का आशीर्वाद

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 11:42 AM (IST)

Yami Gautam in Ujjain :विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में फिल्म जगत की चर्चित जोड़ी आदित्य धर और यामी गौतम ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दोनों कलाकारों ने मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया और देश-प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Yami Gautam and Aditya Dhar In Ujjain 

मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच दोनों कलाकारों को देखने के लिए उत्साह का माहौल रहा। महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति के उप प्रशासक एस. एन. सोनी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आदित्य धर और यामी गौतम का अभिनंदन किया।

Yami Gautam and Aditya Dhar In Ujjain 

इस अवसर पर दोनों कलाकारों ने महाकालेश्वर मंदिर की भव्यता, आध्यात्मिक वातावरण और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव हुआ।

Yami Gautam and Aditya Dhar In Ujjain 

उल्लेखनीय है कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कई प्रसिद्ध हस्तियां समय-समय पर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

यामी गौतम का वर्कफ्रंट
यामी गौतम को आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'हक' में मुख्य भूमिका निभाते देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने शाह बानो का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली। इसके अलावा, वह 'धुरंधर 2' में एक विशेष कैमियो भूमिका में भी नजर आई थीं, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।
 

विशाल ठाकुर 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News