Warner Bros Discovery का बड़ा धमाका, पोगो और Cartoon Network पर लॉन्च होंगे नए देसी शो

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 05:34 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Warner Bros. Discovery ने 2026 के लिए अपना बड़ा “समर फीस्टा” लॉन्च कर दिया है। इस खास पहल के तहत पोगो, कार्टून नेटवर्क और डिस्कवरी किड्स पर 200 से ज्यादा नए एपिसोड्स और कई नए ओरिजिनल शोज दर्शकों को देखने को मिलेंगे। कंपनी ने इस बार भारतीय बच्चों के लिए लोकल कंटेंट और देसी कहानियों पर खास फोकस किया है।

पोगो पर आएगा ‘संपत चंपत’
इस समर सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा नए शो ‘संपत चंपत’ की हो रही है। यह शो मशहूर ‘लोटपोट कॉमिक्स’ के आइकॉनिक किरदारों पर आधारित है। शो में बच्चों को शरारत, कॉमेडी और छोटे शहर की मजेदार दुनिया देखने को मिलेगी। कई पीढ़ियों से पसंद किए जा रहे संपत और चंपत को अब एनिमेटेड अंदाज में नए रूप में पेश किया जाएगा।

Cartoon Network पर लॉन्च होगा ‘Kiyan & Kiki’
वहीं Cartoon Network पर नया शो ‘Kiyan & Kiki’ लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज जादूगरों के परिवार पर आधारित होगी, जिसमें कॉमेडी, फैंटेसी और भाई-बहन की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। यह शो Cosmos-Maya और फेबल स्पिनर्स स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया गया है। मेकर्स का दावा है कि यह भारतीय क्रिएटिविटी को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाने वाला बड़ा आईपी साबित होगा।

Discovery+ पर भी होंगे स्ट्रीम
पोगो और कार्टून नेटवर्क के ये नए ओरिजिनल शोज टीवी के साथ-साथ discovery+ पर भी स्ट्रीम किए जाएंगे, ताकि बच्चे कभी भी और कहीं भी अपने पसंदीदा किरदारों को देख सकें।

छोटा भीम और लिटल सिंघम पहली बार साथ
इस बार पोगो अपने सबसे बड़े किरदारों Chhota Bheem और Little Singham को एक साझा एनिमे-प्रेरित दुनिया में ला रहा है। दोनों किरदार मिलकर नए एडवेंचर्स करेंगे। साथ ही छोटा भीम का 18वां जन्मदिन भी खास अंदाज में मनाया जाएगा, जिसमें स्पेशल टेलीफीचर और “Origin of Bheem Big Picture” जैसे स्पेशल एपिसोड्स दिखाए जाएंगे।

Cartoon Network पर कॉमेडी का तड़का
कार्टून नेटवर्क इस बार “Boom Bam Comedy Jam” के जरिए कॉमेडी कंटेंट पर जोर दे रहा है। नए सीजन में Teen Titans Go!, बैटव्हील्स और कई इंटरनेशनल फ्रेंचाइज दिखाई जाएंगी।

देशभर में होंगे लाइव एक्टिवेशन
टीवी के अलावा कंपनी देशभर के 14 बड़े शहरों में ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन भी करेगी। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और गुरुग्राम समेत कई शहरों के मॉल्स और ट्रैम्पोलिन पार्क्स में बच्चों को अपने पसंदीदा किरदारों से मिलने का मौका मिलेगा।यहां छोटा भीम, लिटल सिंघम, Tom and Jerry जैसे किरदारों के लाइव मैस्कॉट्स बच्चों का मनोरंजन करेंगे।

सोशल मीडिया पर भी दिखेगा धमाल
इस बार लिटल सिंघम और छोटा भीम सोशल मीडिया क्रिएटर्स के रूप में भी नजर आएंगे। बच्चे पोगो, कार्टून नेटवर्क और डिस्कवरी किड्स के डिजिटल कैंपेन्स और एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News